Home Uncategorized चाइनीज फूड के शौकीन घर पर बनाएं मशरूम मंचूरियन

चाइनीज फूड के शौकीन घर पर बनाएं मशरूम मंचूरियन

27
0
Jeevan Ayurveda

अगर आप चाइनीज फूड के शौकीन हैं और घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो मशरूम मंचूरियन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जी हां, रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और क्रिस्पी मशरूम मंचूरियन बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है, जितना आप सोचते हैं। सही मसाले और थोड़ा-सा ध्यान देकर आप इसे घर पर ही शानदार तरीके से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं मशरूम मंचूरियन की सिंपल और स्पेशल रेसिपी।

सामग्री :

Ad

    200 ग्राम मशरूम (साफ करके दो हिस्सों में कटे हुए)
    ½ कप मैदा
    ¼ कप कॉर्नफ्लोर
    ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
    ½ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    नमक स्वादानुसार
    पानी (बटर बनाने के लिए)
    तलने के लिए तेल
    1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
    1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
    2 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
    1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    2 चम्मच सोया सॉस
    1 चम्मच चिली सॉस
    1 चम्मच टमाटर सॉस
    1 चम्मच विनेगर (सिरका)
    1 चम्मच कॉर्नफ्लोर (पानी में घोलकर)
    ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
    नमक स्वादानुसार
    2 चम्मच तेल
    हरा धनिया और हरा प्याज (गार्निश के लिए)

विधि :

    एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालें।
    इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें (बटर ना ज्यादा गाढ़ा हो, ना ज्यादा पतला)।
    अब इसमें कटे हुए मशरूम डालकर अच्छे से कोट करें।
    कड़ाही में तेल गरम करें और मशरूम को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
    फ्राई किए हुए मशरूम को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल हट जाए।
    एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
    इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का भूनें।
    अब हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
    इसके बाद इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर सॉस और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
    अब ¼ कप पानी डालें और उसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने दें।
    नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर स्वाद अनुसार एडजस्ट करें।
    तैयार ग्रेवी में फ्राइड मशरूम डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि वो क्रिस्पी बने रहें।
    2 मिनट तक पकाएं ताकि मशरूम ग्रेवी का फ्लेवर अच्छे से सोख ले।
    अब, गरमा-गरम मशरूम मंचूरियन को हरी चटनी या चिली सॉस के साथ स्टार्टर के रूप में परोसें।
    मंचूरियन को खाने से ठीक पहले बनाएं ताकि यह ज्यादा देर में सॉगी ना हो जाए और क्रिस्पी बना रहे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here