Home खेल पंजाब किंग्स ने लखनऊ को घर में रौंदा, 8 विकेट से मिली...

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को घर में रौंदा, 8 विकेट से मिली जीत

26
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-13 में पंजाब की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. बदोनी और अब्दुल समद ने शानदार बल्लेबाजी की थी. इसके जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन प्रभसिमरन, अय्यर और नेहाल के ताबड़तोड़ अंदाज के दम पर पंजाब ने 17वें ओवर में ही जीत हासिल की. उन्होंने लखनऊ को 8 विकेट से हराया. अय्यर ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम को जीत दिलाई. यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

Ad

ऐसे रही लखनऊ की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही. पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल मार्श अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद चौथे ओवर में मारक्रम भी 28 रन बनाकर आउट हो गए. अगले ही ओवर में पंत को मैक्सवेल ने शिकार बना लिया. वो केवल 2 रन ही बना सके. इसके बाद पूरन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और 44 रन की पारी खेली लेकिन चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया. वहीं, 16वें ओवर में डेविड मिलर भी आउट हो गए. इसके बाद मिलर और बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. बदोनी ने 41 और समद ने 27 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए.

पंजाब ने ऐसे किया चेज

172 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत धमाकेदार रही. प्रियांश आर्या भले ही 8 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में आउट हो गए. लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने अपना  आक्रामक अंदाज नहीं छोड़ा. प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर लखनऊ से ये मैच छीन लिया. वहीं, श्रेयस अय्यर ने सधी हुई बल्लेबाजी की. अय्यर ने नाबाद 52 रन बनाए. वहीं, नेहाल ने भी 43 रनों की पारी खेली.  इसकी बदौलत पंजाब ने 3.5 ओवर शेष रहते ही ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया.

प्रभसिमरन सिंह बने मैच के हीरो
लखनऊ से जीत के लिए मिले 172 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की. आर्य 8 रन बनाकर चलते बने लेकिन सिंह ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया. उन्होंने 23 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन ने 34 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 69 रनों की पारी खेली.

27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत फिर फ्लॉप!

सबसे महंगे खिलाड़ी सबसे फीका प्रदर्शन

बता दें कि ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम मे शामिल किया था. लेकिन पंत की बल्लेबाजी ने फैंस को निराश ही किया है. अबतक खेले तीन मैच में पंत के बल्ले से कुल 17 रन ही निकले हैं.

ऐसा रहा है प्रदर्शन

लखनऊ ने इस सीजन का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मुकाबले से किया था. अपने इस पहले मैच में ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके थे. कुलदीप यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया था. वहीं, दूसरे मैच में भी पंत केवल 15 रन बना सके थे. हर्षल पटेल ने उन्हें आउट किया था. तीसरे मैच में जब टीम अपने होमग्राउंड पर खेल रही थी तो पंत से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन पंत केवल 2 रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार हो गए. वो ऐसे समय पर अपना विकेट गंवाकर गए जब लखनऊ पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा चुकी थी.

यह मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे (ऋषभ पंत) और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी (श्रेयस अय्यर) के बीच है. ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here