Home ट्रेंडिंग चार काउंसलिंग के बावजूद मध्य प्रदेश में वेटरनरी यूजी सीटें खाली, छात्रों...

चार काउंसलिंग के बावजूद मध्य प्रदेश में वेटरनरी यूजी सीटें खाली, छात्रों की कम भागीदारी चिंताजनक

15
0
Jeevan Ayurveda

जबलपुर
वेटरनरी विश्वविद्यालय के जबलपुर, महू और रीवा वेटरनरी कॉलेज की बैचलर आफ वेटरनरी साइंस और बैचलर ऑफ फिशरी साइंस की करीब 70 से ज्यादा सीटें खाली हैं। वो भी तब, जब इन सीटों को भरने के लिए चार बार ऑनलाइन काउंसलिंग हो चुकी हैं। दरअसल, नीट में सफल होने वाले विद्यार्थियों ने पहली और दूसरी काउंसलिंग में यूजी सीट में प्रवेश लेने के लिए रुचि दिखाई।

अधिकांश सीटें भर गईं, लेकिन इधर मेडिकल कॉलेज की यूजी सीटों के लिए शुरू हुई काउंसलिंग के बाद अधिकांश ने वेटरनरी की सीट छोड़कर मेडिकल की सीट पर प्रवेश ले लिया, जिसका असर यह हुआ कि चार काउंसलिंग के बाद भी 70 सीटें खाली हैं। इनमें पेमेंट से लेकर फ्री सीट शामिल हैं।

Ad

अब विश्वविद्यालय की काउंसलिंग कमेटी इन सीटों को भरने के लिए ऑफलाइन यानी कॉलेज लेवल काउंसलिंग करने जा रही है। 12 नवंबर तक यह काउंसलिंग शुरू होगी। विद्यार्थियों को जबलपुर वेटरनरी कॉलेज आकर ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होगा।

फिशरी की सीट भरना हो रहा मुश्किल

मध्य प्रदेश के इकलौते फिशरी कॉलेज को इस बार भी यूजी की सीट भरने के लिए विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। फिशरी कॉलेज में यूजी की करीब 32 सीटें खाली हैं। इनमें फ्री सीट 22 हैं और पेमेंट सीटों की संख्या 10 है। दरअसल, फिशरी कॉलेज की सीटों को भरने के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करने की मांग उठती आ रही है, लेकिन इस पर विवि ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

वेटरनरी साइंस की रिक्त सीटों पर एक नजर

    जबलपुर कॉलेज – दो पेमेंट, दो फ्री सीट
    महू कॉलेज – 13 पेमेंट, चार फ्री सीट
    रीवा कॉलेज – 14 पेमेंट, चार फ्री सीट

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here