Home देश बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक...

बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक

38
0
Jeevan Ayurveda

ऋषिकेश
बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। खराब मौसम को इसकी वजह बताया गया है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है।

चारों धामों में ऑफलाइन पंजीकरण पहले से कम हो रहा था। हालांकि, पंजीकरण के लिए काउंटर खुले हुए थे। गुरुवार को दोपहर तक ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण हुए। इसके बाद पंजीकरण पर रोक लगा दी गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here