Home ट्रेंडिंग कम मेहनत, ज़्यादा याद! पढ़ाई में ध्यान और याददाश्त सुधारने के 10...

कम मेहनत, ज़्यादा याद! पढ़ाई में ध्यान और याददाश्त सुधारने के 10 स्मार्ट तरीके

30
0
Jeevan Ayurveda

परीक्षा का समय छात्रों के लिए स्ट्रेस भरा होता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ आदतें अपनाकर फोकस और याद रखने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यह केवल घंटों तक पढ़ने के बारे में नहीं है, बल्कि स्मार्ट तरीके से पढ़ने और दिमाग को ट्रेन करने के बारे में है।

हमने आपके लिए ऐसी 10 'स्मार्ट आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर स्टूडेंट अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं-

Ad

ब्रेक लें, पर छोटे
लंबे समय तक लगातार पढ़ने से बचें। पोमोडोरो टेक्निक (25 मिनट पढ़ाई, 5 मिनट ब्रेक) का उपयोग करें। ये छोटे ब्रेक दिमाग को तरोताजा रखते हैं।

2. नींद पूरी करें
परीक्षा के दौरान 7-8 घंटे की पूरी नींद लेना जरूरी है। यह याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है।

एक्टिव रिकॉल
जो पढ़ा है, उसे बिना देखे याद करने की कोशिश करें। इससे याददाश्त मजबूत होती है और परीक्षा में उत्तर लिखने में आपको बहुत मदद मिलेगी।

 नोट्स को आसान बनाएं
रंगीन पेन, हाईलाइटर और फ्लोचार्ट्स का उपयोग करके अपने नोट्स को बनाएं।

 पढ़ने की जगह बदलें
हमेशा एक ही जगह पर न पढ़ें। जगह बदलने से दिमाग तेजी से चीजों को याद रख पाता है।

पानी पीते रहें
शरीर को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी से फोकस कम होता है।

थोड़ा व्यायाम जरूरी
पढ़ाई के बीच में 10 मिनट टहलें या हल्का-फुल्का व्यायाम करें। यह स्ट्रेस कम करता है।

 सोशल मीडिया से दूरी
पढ़ाई के समय मोबाईल फोन के नोटिफिकेशन बंद रखें और सोशल मीडिया से दूर रहें।

खाने पर ध्यान दें
संतुलित आहार लें। जंक फूड और मीठी सॉफ्ट ड्रिंक से बचें। हेल्दी फूड दिमाग को एनर्जी देता है।

 अपनी प्रोग्रेस ट्रैक करें
हर दिन के अंत में देखें कि आपने क्या हासिल किया और अगले दिन का लक्ष्य तय करें। यह आपको और पढ़ाई करने के लिए प्रेरित रखता है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here