Home मध्य प्रदेश भोपाल में अत्यंत हर्ष और उल्लास से निकली चित्रगुप्त जी की भव्य...

भोपाल में अत्यंत हर्ष और उल्लास से निकली चित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा

4
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

आज वैशाख शुक्ल गंगा सप्तमी के दिन सम्पूर्ण जगत का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रांश समाजv के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं सर्व कायस्थ संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया.  आज प्रातः सामाजिक बंधु सपरिवार घर से पूजा अर्चना के बढ़ नेवरी, होशंगाबाद रोड, 1100 क्वार्टर्स, कोटरा, भेल, भवानी धाम, कमाली मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी के पश्चात जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त जी के मंदिर पहुंचे, यहाँ सभी ने सामूहिक हवन, कलम दवात का पूजन के बाद चित्रगुप्त जी जी सामूहिक आरती कि, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सेवानिवृत मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री अरुण श्रीवास्तव, कांग्रेस के महासचिव श्री संजीव सक्सेना, पार्षद वीनू मोनू सक्सेना एवं प्रवीण सक्सेना ने शोभा यात्रा को भव्य स्टेज से ध्वज दिखाकर रवाना किया, जिसमें घोड़े बग्गी बैंड बाजों के साथ सभी लोगों के साथ भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर आकर्षक आतिशबाजी का आनंद उठाया एवं चित्रांश समाज के महापुरुषों एवं पर्यावरण पर आधारित सडक के दोनों और लगी प्रदर्शनी को निहारा तथा उज्जैन के डमरू दल एवं बैंडबाजों के साथ पैदल चलकर झूमते नाचते हुए शोभा यात्रा कि शोभा बढ़ाई, जिसमें भोपाल के सभी 22 कायस्थ संगठनों के पदाधिकारी सर्वश्री अजय श्रीवास्तव नीलू सुनील श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव (संयोजक) पंकज कुलश्रेष्ठ बृजेश श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव अभय प्रधान (प्रवक्ता) उदय श्रीवास्तव के के सक्सेना आशीष श्रीवास्तव वेद आशीष श्रीवास्तव शैलेन्द्र निगम चंद्रेश सक्सेना सुम्मी विश्वनाथ भटनागर जी एम जोहरी ajay माथुर सहर्ष श्रीवास्तव अजय निगम सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट बृजेश श्रीवास्तव डी के श्रीवास्तव एम के भटनागर महेंद्र श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव राजेंद्र श्रीवास्तव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव मीना अरुण श्रीवास्तव ममता श्रीवास्तव वंदना प्रधान नीना सक्सेना सुधीर सिन्हा उषा सुधीर खरे शैलेश श्रीवास्तव साक्षी सक्सेना सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट सौरभ कुलश्रेष्ठ आलोक श्रीवास्तव रूपाली श्रीवास्तव विवाह श्रीवास्तव राजेश नारायण श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव रविंद्र श्रीवास्तव पंकज सक्सेना राजीव सक्सेना चित्रांश दीप रूपाली खरे राशि सक्सेना सारिका सक्सेना प्रतिभा कुलश्रेष्ठ अंकुर श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव सहित भोपाल के बड़ी संख्या में चित्रांश बन्धुओं ने अपार हर्ष के साथ शोभा यात्रा का आनंद उठाया.

Ad

आज प्रकटोत्सव पर्व पर राजधानी में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा. “चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और एकजुट करने का सशक्त अवसर है।”  इस बार शोभायात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष लाइटिंग, साउंड और सांस्कृतिक व्यवस्थाएं की गईं थीं. यात्रा में भजन कीर्तन गेट हुए टोलियाँ चलेंगी, रास्ते में जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ.

कार्यक्रम में भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां भजन-कीर्तन, गीत-संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण था और अंत में रवि खरे एंड पार्टी ने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं का मंदिर मोह लिया, इसके पश्चात सभी ने विशाल भंडारे में सामूहिक भोज प्रसाद के रूप में ग्रहण किया.

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहाँ कि “भगवान चित्रगुप्त समाज के आराध्य देव हैं, लेकिन इसके साथ इसलिए सृष्टि पर निवास करने वाले सभी समाज के प्राणियों के कर्मों व पाप पुण्य का भी लेखा जोखा रखते हैं और सभी को बुद्धि व विवेक भी प्रदान करते हैं , इसलिए इनकी महिमा अपार और अपरम्पार है व इनकी पूजा-अर्चना भी सभी लोग पूरे मनोयोग से करते हैं.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here