Home देश टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार...

टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार चुनाव हार भी फिर सुर्खियों में

4
0
Jeevan Ayurveda

तमिलनाडु

 तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है।

Ad

ताजा आंकड़ों के अनुसार विजय की टीवीके 234 में से 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी से ज्‍यादा पॉपुलर हो जाऊंगा
तमिलनाडु में थलापति विजय के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि यहां एमएस धोनी को जानने वाले काफी हैं।

वह अकेले बिहारी हैं, जिनकी पॉपुलरिटी तमिलनाडु में मुझसे ज्‍यादा है। उन्होंने कहा कि लेकिन याद रखिएगा, जब मैं आपको (टीवीके) जीतने में मदद करूंगा, तो तमिलनाडु में धोनी से ज्‍यादा पॉपुलर हो जाऊंगा।

आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रशांत किशोर का पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, बता दें कि पीके और IPAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) से अलग हो चुके हैं।

बिहार चुनाव में मिली हार
प्रशांत किशोर ने पिछले साल बिहार चुनाव में हार का सामना करने के बाद कहा था कि वह अब किसी भी पार्टी को एडवाइज नहीं करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर की पार्टी ने जोर आजमाइश की थी। लेकिन उनकी पार्टी को इस चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here