Home मध्य प्रदेश ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO...

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

3
0
Jeevan Ayurveda

पाली/उमरिया. 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता और अधिकारियों के फोन का जवाब नहीं देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) पाली ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुड़ी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार दीपांकर को कारण बताते हुए चेतावनी नोटिस जारी किया है।

21 जुलाई 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि जब भी संबंधित अधिकारी को फोन किया जाता है, उनका मोबाइल या तो लगातार व्यस्त मिलता है अथवा कॉल डायवर्ट रहता है। कई बार फोन करने के बावजूद न तो कॉल रिसीव की जाती है और न ही बाद में कॉल बैक किया जाता है।

Ad

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि चिकित्सा अधिकारी का पद अत्यंत संवेदनशील होता है। किसी भी समय उच्चाधिकारी किसी आपात स्थिति या आवश्यक प्रशासनिक कार्य के लिए संपर्क कर सकते हैं। ऐसे समय पर फोन नहीं उठाना गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता की श्रेणी में आता है।

बीएमओ ने नोटिस में यह भी कहा है कि इस प्रकार का व्यवहार मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1966 के विपरीत है तथा इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। डॉ. पवन कुमार दीपांकर को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया है कि यदि उनका मोबाइल फोन खराब है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करें।

इस नोटिस के सामने आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अधिकारी ही डॉक्टरों से समय पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो आम मरीजों को इलाज के दौरान कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here