Home देश सौरभ दास के बंगले पर छिड़ा बड़ा विवाद, कानूनी लड़ाई ने पकड़ा...

सौरभ दास के बंगले पर छिड़ा बड़ा विवाद, कानूनी लड़ाई ने पकड़ा तूल; जानें क्या है पूरा मामला

3
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता और इन दिनों बेहद चर्चित सौरभ दास को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दिल्ली के पॉश इलाके में उनके किराये के घर को लेकर किए गए कुछ दावों के बाद उन्होंने जिस तरह पुलिस से शिकायत की और अदालत जाने की बात कही उससे विवाद ने और तूल पकड़ लिया है। कुछ यूट्यूबर्स की ओर से किए गए दावों पर जिस तरह सौरभ दास ने आक्रामक रुख अपनाया उससे बंगले वाली चर्चा कम होने की बजाय और अधिक बढ़ गई है।

Ad

दरअसल, कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स ने दावा किया है कि सौरभ दास दिल्ली के एक बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश की एक भव्य कोठी में रहते हैं। अलग-अलग दावों में इस कोठी का सालाना किराया 7 से 12 लाख तक बताया जा रहा है। कोठी की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए सवाल उठाया जा रहा है कि सौरव दास कोई नौकरी या कारोबार नहीं करते हैं, वह आरटीआई और लीगल एक्टिविस्ट रहे हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं तो इतने महंगे घर का किराया वह किस तरह चुकाते हैं?

इस तरह के एक वायरल वीडियो में बंगले का पता दिखाते हुए कहा जाता है कि मकान मालिक ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और इसका सालाना किराया 12 लाख रुपये सौरभ दास चुका रहे हैं। सवाल है कि इतना पैसा एक साधारण स्टूडेंट के पास से कहां आया, जो मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। फंड के जो सवाल उठ रहे हैं कि सीजेपी के प्रोटेस्ट को पैसा कहां से मिल रहा है और दूसरा सवाल कि यहां रहने का पैसा कहां से आ रहा है। वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर को मेन गेट खोलकर परिसर के अंदर जाते देखा जा सकता है।

सौरभ दास ने की पुलिस से शिकायत, सीजेपी भी भड़की
छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम के साथ बैठक करने पहुंचे सौरभ दास ने बंगले को लेकर हो रहे विवाद पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित में भेजी गई शिकायत की कॉपी साझा करते हुए कुछ लोगों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है। उन्होंने कोठी में अवैध रूप से प्रवेश पर आपत्ति जाहिर करते हुए पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। सौरभ दास ने कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनल्स के घर में घुसने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ना सिर्फ उनकी निजता का उल्लंघन है, बल्कि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। दास ने कहा कि यदि असामाजिक तत्व उनके आवास पर हमला करते हैं तो इन यूट्यूबर्स को जिम्मेदार माना जाए।

बाद में सीजेपी के दूसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अभिजीत अय्यर मित्रा नाम के एक इंफ्लुएंशर पर सीजेपी के नेताओं को परेशान करने और झूठी जानकारियां फैलाने का आरोप लगाया। सीजेपी ने कहा कि मित्रा ने ही सौरभ दास के घर को लेकर दुष्प्रचार किया है। रांका ने कहा कि कि इसी शख्स ने जंतर-मंतर पर देश विरोधी नारे लगवाने के लिए लोगों को भेजा था, इसलिए दिल्ली पुलिस यूएपीए की धाराओं में केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने ऐक्शन नहीं लिया तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here