Home ट्रेंडिंग जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा के बीच पावर फेल, प्रभावित 49 छात्रों...

जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा के बीच पावर फेल, प्रभावित 49 छात्रों के लिए NTA कराएगा दोबारा एग्जाम

4
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर
आज यानी 22 अगस्त 2026 को AIAPGET (ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएशन एंट्रेस टेस) परीक्षा के दौरान जयपुर के कुछ छात्रों को परीक्षा के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि परिक्षा के दौरान अचानक सेंटर की बिजली गुल हो गई। जिससे 49 छात्रों का एग्जमा अटक गया है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया है। जिन छात्रों की परीक्षा बीच में ही छूट गई थी, उनके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एनटीए ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।

देशभर में कैसा रहा AIAPGET 2026 का हाल?
अगर हम पूरे देश की बात करें, तो 22 अगस्त को शिफ्ट 1 में यह परीक्षा काफी बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी। इस साल के आंकड़ों की मानें तो कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या 36,979 थी। जिसमें परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या 35,837 बताई जा रही है। परीक्षा के लिए देशभर में कुल 200 सेंटर बनाए गए थे। एनटीए की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, सफलतापूर्वक परीक्षा पूरी करने वाले छात्रों की कुल संख्या 35,788 रही। इन आंकड़ों से साफ है कि 99% से ज्यादा जगहों पर परीक्षा बिल्कुल शांति और सही तरीके से निपट गई। लेकिन जयपुर के एक सेंटर पर अचानक हुई तकनीकी खामी ने कुछ छात्रों की धड़कनें बढ़ा दीं।

Ad

जयपुर के उस सेंटर पर आखिर हुआ क्या था?
सारा बवाल जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज सेंटर पर हुआ। इस सेंटर पर कुल 192 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए रिपोर्ट किया था। एग्जाम शुरू भी हुआ, लेकिन बीच में ही अचानक सेंटर की पावर सप्लाई ठप हो गई। बिजली जाने की वजह से सिस्टम बंद हो गए और 49 छात्र ऐसे थे जो अपना एग्जाम पूरा ही नहीं कर पाए। एनटीए के नोटिस के मुताबिक, इस भारी चूक की जिम्मेदारी एग्जाम कंडक्ट कराने वाली एजेंसी 'M/S Eduquity Career Technologies Private Limited' की है। एजेंसी की तरफ से पावर बैकअप और तकनीकी सपोर्ट में कमी के चलते इन 49 मासूम छात्रों को बेवजह इस दिमागी परेशानी और टेंशन से गुजरना पड़ा।

अब 1 सितंबर को होगा री एग्जाम
जैसे ही यह मामला एनटीए के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत प्रभावित छात्रों के हक में फैसला लिया। एनटीए ने इस पूरी घटना पर खेद जताया है और यह साफ कर दिया है कि किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जिन 49 कैंडिडेट्स का एग्जाम अधूरा रह गया था, उनके लिए अब एक नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

नए एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट?
अब सवाल उठता है कि इन छात्रों को नए सेंटर पर एंट्री कैसे मिलेगी? तो आपको बता दें कि एनटीए इन 49 छात्रों के लिए एक फ्रेश यानी रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस नए एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी गाइडलाइंस और सेंटर की पूरी लोकेशन की जानकारी दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि एडमिट कार्ड आते ही उसे तुरंत डाउनलोड किया जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here