Home ट्रेंडिंग रेलवे में 5165 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं...

रेलवे में 5165 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

2
0
Jeevan Ayurveda

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 5165 पदों पर भर्ती का अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर किए जा सकेंगे। स्नातक स्तर के 3477 पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क सहित अन्य पद शामिल हैं। इनके लिए आठ अक्तूबर से छह नवंबर तक आवेदन होंगे। वहीं, 12वीं पास के 1688 पदों में कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद हैं। इनके लिए 15 अक्तूबर से 13 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

12वीं पास के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण होना पर्याप्त है। टाइपिस्ट पदों पर अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 और अन्य निर्धारित श्रेणियों के लिए 250 रुपये है।

Ad

ग्रेजुएट लेवल की संभावित चयन प्रक्रिया (पिछली भर्ती के आधार पर)
सीबीटी-1, सीबीटी -2, पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट ( CBTST)/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल।

– सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे ।

फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे

दोनों सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट किन्हें देना होगा
दोनों सीबीटी के बाद स्टेशन मास्टर व ट्राफिक असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबैट) होगा। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) होगा।

प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

दोनों सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन फीस – 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here