Home ट्रेंडिंग NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET PG तक 14...

NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET PG तक 14 परीक्षाओं की तारीखें घोषित

4
0
Jeevan Ayurveda

धनबाद
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 और 2027 के लिए विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

इसमें जेईई मेन, सीयूईटी पीजी और यूजीसी नेट प्रमुख रूप से शामिल है। दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक कुल 14 परीक्षाओं का आयोजन होगा।

Ad

RIMC से होगी शुरुआत
एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस वर्ष छह दिसंबर को राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआइएमसी) की परीक्षा से शुुरुआत होगी।

13 दिसंबर को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की परीक्षा आयोजित है। उच्च शिक्षा में करियर बनाने के इच्छुक छात्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक यूजीसी नेट (दिसंबर) 14 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

ज्वाइंट CSIR यूजीसी नेट (दिसंबर) की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को है। 2027 की शुरुआत चार जनवरी को आर्मी कैडेट कॉलेज की एक दिवसीय परीक्षा से होगी। 10 जनवरी 2027 को श्रेष्ठा और निफ्ट प्रवेश परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएंगी

JEE की परीक्षा कब होगी?
इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का पहला सत्र 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी के बीच आयोजित होगा।

इसके लिए 31 जनवरी को बफर यानी आरक्षित डे रखा गया है। 31 जनवरी को ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा भी होगी।

फरवरी में CMAT
इसके बाद, फरवरी माह में सात तारीख को कामन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) तथा 26-27 फरवरी को एनआइटीटीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी का आयोजन एक से पांच, आठ, 12 से 20 और 24-25 मार्च 2027 तक किया जाएगा।

यह परीक्षा 17 दिनों तक चलेगी। इसके लिए 30 और 31 मार्च को बफर दिन आरक्षित हैं। इसके अलावा एनआइटीटीटी (पार्ट टू) की परीक्षा छह और सात मार्च को निर्धारित है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here