Home मध्य प्रदेश भोपाल के कैफे में रैगिंग को लेकर बवाल: समझौते की बैठक में...

भोपाल के कैफे में रैगिंग को लेकर बवाल: समझौते की बैठक में निकली पिस्टल, पुलिसकर्मी तक को धमकाया

6
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

 इंद्रपुरी स्थित टी स्क्वायर कैफे में टीआईटी कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जूनियर को चाकू और पिस्टल दिखाकर धमकाया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक पर भी पिस्टल तान दी और दोनों आरोपित मौके से भाग निकले। पिपलानी पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह ने बताया कि बरामदगी के बाद ही स्पष्ट होगा कि पिस्टल असली थी या नकली।

Ad

रैगिंग और सम्मान देने की बात पर पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय शिवांशु तिवारी आनंदनगर में रहता है और टीआईटी कॉलेज में बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसी कॉलेज में निजामुद्दीन कॉलोनी में रहने वाले पृथ्वीराज सिंह और राज सिंह बीटेक अंतिम वर्ष में पढ़ते हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here