Home मध्य प्रदेश 3. सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नीमच जलविद्युत संयंत्र तैयार;...

3. सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नीमच जलविद्युत संयंत्र तैयार; मार्च से रोशन होंगे घर-उद्योग

6
0
Jeevan Ayurveda

 इंदौर

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक निजी कंपनी द्वारा 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा जलविद्युत संयंत्र तैयार है और अगले साल मार्च से इसमें बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

Ad

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि एशिया में अपनी तरह के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक, इस परियोजना की एक टरबाइन दिसंबर में चालू हो जाएगी।

मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी

सीएम यादव ने कहा, 2,000 मेगावाट की इस परियोजना के अगले साल मार्च तक पूरी तरह से चालू हो जाने की उम्मीद है। इससे मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।

देसी दुधारू गायें प्रतियोगिताओं में जीतने वाले को पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार इस साल 'गोवर्धन पूजा' बड़े पैमाने पर मनाएगी और उन पशुपालकों को नकद पुरस्कार देगी, जिनकी देसी दुधारू गायें प्रतियोगिताओं में जीतेंगी। अधिकारियों ने बताया कि सीएम यादव ने यहां डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की।

हालांकि, लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक के बारे में राज्य सरकार या आरएसएस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। आरएसएस की वार्षिक 'अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल' बैठक 2 से 4 नवंबर तक डेली कॉलेज में आयोजित की गई थी। इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ परिवार के लगभग 400 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here