Home विदेश अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर ओबामा का बयान, बोले- देश को...

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर ओबामा का बयान, बोले- देश को बांटने नहीं, जोड़ने का वक्त

7
0
Jeevan Ayurveda

न्यूयॉर्क

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव का नतीजा आया तो देश फिर बहस में उलझ गया है। डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति अब किस ओर जाएगी, और अमेरिका खुद किस रास्ते पर है? इसी माहौल में, बराक ओबामा ने सोशल मीडिया X पर अपने विचार रख दिए। उन्होंने साफ कहा, लोग ऐसी राजनीति नहीं चाहते जो सिर्फ बांटती है। वे उम्मीद करते हैं कि नेता साथ लेकर चलें, न कि दूरियां बढ़ाएं। ओबामा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब डेमोक्रेटिक पार्टी की चुनावी सफलता ने कांग्रेस में सत्ता संतुलन बदलने के संकेत दिए हैं।

Ad

 अब वक्त है जनता की बात सुनने का: ओबामा
मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की मजबूत वापसी के बीच ओबामा ने नेताओं को याद दिलाया अब वक्त है जनता की बात सुनने का। उनके मुताबिक, चुनाव ने दिखा दिया कि अमेरिकी नागरिकों की चाहत है कि राजनीति जोड़ने वाली हो, न कि अलग-अलग खांचों में बाटने वाली। ओबामा ने अपने संदेश में इस पर भी जोर डाला कि देश को ऐसे नेता चाहिए, जो सिर्फ वादे न करें बल्कि हकीकत में समस्याएं सुलझाएं।

पूर्व राष्ट्रपति ने चुनाव प्रक्रिया में योगदान देने वाले अधिकारियों और स्वयंसेवकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े हजारों चुनाव कर्मियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओबामा के मुताबिक, लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनावी जीत से नहीं, बल्कि निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था से भी तय होती है।

 ट्रंप प्रशासन के सामने अब दो साल की चुनौती
ओबामा ने ये भी साफ कर दिया कि ये चुनावी जंग खत्म नहीं हुई। ट्रंप प्रशासन के पास अभी दो साल हैं अब विपक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि जहान बदलाव ला सकते हैं, वहां जनता के लिए काम करें।

उनका कहना है कि अब नुकसान को रोकने का वक्त है, अगले चुनाव या भविष्य की तैयारी का वक्त है। ओबामा की बात डेमोक्रेट्स के लिए आगे की रणनीति का संकेत देती है अब असली परीक्षा है कि पार्टी जनता की उम्मीदों को नीतियों में बदलकर दिखाए।

अब आर्थिक मुद्दे और भी अहम हो गए हैं
अमेरिकी चुनाव में महंगाई, घरेलू खर्च, और सरकार की काम करने की शैली बड़े मुद्दे बनकर उभरे। लोगों की आर्थिक परेशानियों और देश की दिशा को लेकर असंतोष ने डेमोक्रेट्स के प्रदर्शन को प्रभावित किया। फिर भी, पार्टी ने कई मुकाबलों में बढ़त ली, सीनेट में बहुमत पाया और प्रतिनिधि सभा में अपनी स्थिति मजबूत की।

ओबामा ने संदेश में कहा कि सिर्फ एक जीत ही मंजिल नहीं है। असली बात ये है कि राजनीतिक दल जनता के भरोसे के लायक बनें। उनका कहना है चुनावी सफलता तब ही मायने रखेगी, जब आम लोगों की मुश्किलें सच में कम हों।

अब डेमोक्रेट्स पर सबकी नजर है जनादेश को वे किस तरह काम में लाते हैं? अगले दो साल में कांग्रेस की भूमिका, प्रशासन की निगरानी और जनता की ज़रूरतें यही तय करेंगे कि अमेरिकी राजनीति किस ओर बढ़ेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here