Home खेल IOA चुनाव की तैयारी तेज, 30 राष्ट्रीय खेल महासंघों को पुरुष और...

IOA चुनाव की तैयारी तेज, 30 राष्ट्रीय खेल महासंघों को पुरुष और महिला प्रतिनिधि नामित करने होंगे

8
0
Jeevan Ayurveda

 नई दिल्ली
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पांच दिसंबर को होने वाले कार्यकारी परिषद के चुनाव में 30 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के दो-दो प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, लेकिन गुटबाजी से जूझ रहा राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ चुनाव प्रक्रिया से बाहर रहेगा।

तदर्थ समिति द्वारा संचालित भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) और इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) को भी मतदान के लिए पात्र महासंघों की सूची में जगह नहीं मिली है। आईजीयू के एक गुट को आईओए की मान्यता प्राप्त है, जबकि दूसरे गुट को खेल मंत्रालय ने मान्यता दे रखी है।

Ad

सदस्य करने होंगे नामित
आईओए के चुनाव अधिकारी संजय के. श्रीवास्तव ने सोमवार को 30 राष्ट्रीय खेल महासंघों की सूची जारी की। इन महासंघों को पांच दिसंबर के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल का सदस्य बनाने के वास्ते एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि नामित करने होंगे। इन महासंघों में फुटबॉल, टेनिस, कबड्डी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉलिंग, साइकिलिंग, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, आइस हॉकी, आइस स्केटिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, रग्बी, ट्रायथलॉन, भारोत्तोलन, जूडो, ल्यूज, माडर्न पेंटाथलॉन, निशानेबाजी, नेटबॉल, रोइंग, स्की एवं स्नोबोर्ड, तैराकी, स्क्वाश, कुश्ती और वुशु शामिल हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here