Home मध्य प्रदेश खातेगांव TI मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो आरोपी रिमांड...

खातेगांव TI मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो आरोपी रिमांड पर और मुख्य आरोपी फरार

4
0
Jeevan Ayurveda

खातेगांव 

खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अवैध शराब सिंडिकेट के नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस के साथ दो अलग-अलग शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुए मिनी ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को। 

Ad

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब दोनों से शराब तस्करी और टीआई की हत्या से जुड़े सवालों पर पूछताछ करेगी।

दोनों आरोपियों को कन्नौद थाने में रखकर होगी पूछताछ
पुलिस दोनों आरोपियों से फिलहाल कन्नौद थाने में पूछताछ करेगी। मामले में गिरफ्तार राहुल जायसवाल, केरम सिंह और विजय राव भी पुलिस रिमांड पर हैं। कोर्ट ने राहुल जायसवाल और केरम सिंह को 16 नवंबर तक, जबकि विजय राव को 13 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और टीआई की हत्या से जुड़ी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

मुख्य आरोपी से 35 लाख रुपए बरामद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल से अब तक 35 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। राहुल और बड़वानी के शराब कारोबारी के बीच हुए एग्रीमेंट, कथित पार्टनरशिप और वित्तीय लेन-देन की फॉरेंसिक व तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब कारोबार में किसकी कितनी हिस्सेदारी थी और इसके पीछे आर्थिक लेन-देन का नेटवर्क कैसे काम करता था।

टिमरनी से गुजरात तक होती थी शराब की सप्लाई
जांच में टिमरनी स्थित शराब दुकान से गुजरात तक शराब की सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। गुजरात से पकड़े गए मनीष जायसवाल से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, टिमरनी की इस दुकान में मनीष, राहुल जायसवाल और मृतक मोहिन जायसवाल की 30-30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। मोहिन की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने में मुश्किल आ सकती है।

गुजरात में शराब पहुंचाने वालों की तलाश
मोहिन की मौत के बाद पुलिस के लिए केरम सिंह की भूमिका अहम हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, केरम के माध्यम से ही शराब की खेप गुजरात पहुंचाई जाती थी। पूछताछ में उसने कुछ नाम बताए हैं। इनकी भूमिका की पुष्टि करने के लिए पुलिस टीम उसे गुजरात ले जा सकती है।

अब तक जांच में शराब की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड लिंक सामने आए हैं। पुलिस गुजरात में शराब की खेप आगे किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी, इसकी फॉरवर्ड लिंक तलाश रही है। वहीं, टिमरनी शराब दुकान का लाइसेंसी पाटेंद्र जायसवाल अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here