Home खेल भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे: टीम इंडिया की नई रणनीति तैयार, 3 खिलाड़ियों की...

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे: टीम इंडिया की नई रणनीति तैयार, 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी; जानें संभावित प्लेइंग XI

3
0
Jeevan Ayurveda

माउंट माउंगानुई
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर (शुक्रवार) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाना है. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 7.30 बजे शुरू होगा.  भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर है. उधर मेजबान  टीम के सामने अपनी सात साल पुरानी बादशाहत बचाने की चुनौती है. न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 2019 में अपने घर पर भारत के खिलाफ ही वनडे सीरीज गंवाई थी. इसके बाद उसने लगातार 11 घरेलू वनडे सीरीज जीतीं। 

इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग हो गए हैं. भारतीय कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज भी टेस्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. यानी शुभमन, राहुल और अंशुल इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे और प्लेइंग-11 में तीन बदलाव तय हैं। 

Ad

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन के रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना है. वहीं, टेस्ट कैम्प में अंशुल कम्बोज के जाने के बाद मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. सिराज को इस सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. उधर ऋतुराज गायकवाड़ को केएल राहुल की जगह मौका मिलने की पूरी उम्मीद है. कुलदीप यादव भी टीम में मौजूद हैं और परिस्थितियों के मुताबिक उन्हें दूसरे स्पिनर के तौर पर उतारने पर विचार किया जा सकता है। 

पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे श्रेयस
श्रेयस अय्यर पहली बार वनडे में भारत की कप्तानी करेंगे. हालांकि, शुरुआती दोनों मुकाबलों में वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए थे. माउंट माउंगानुई में बेहतर बल्लेबाजी परिस्थितियों के बीच उनके पास अपनी लय हासिल करने का मौका होगा। 

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैचों के लिए फिन एलन, टिम सीफर्ट, विल यंग और निक केली जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ और हेनरी निकोल्स टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग हो गए हैं. ब्लेयर टिकनर भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। 

चौथे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह। 

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट, विल यंग, निक केली, मिच हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी। 

माउंट माउंगानुई में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है, हालांकि इससे पहले पूरे सप्ताह बारिश का असर रहा. ऐसे में पिच तैयार करने में ग्राउंड स्टाफ को कितनी सफलता मिली है, यह मैच के दौरान साफ होगा. इस मैदान पर भारतीय टीम ने तीन वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत हासिल हुई और एक मुकाबला 'मेन इन ब्लू' ने गंवाया। 

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव। 

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट और विल यंग। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here