Home देश Vande Bharat Sleeper: टिकट बुक करने से पहले जान लें नियम, कैंसिलेशन...

Vande Bharat Sleeper: टिकट बुक करने से पहले जान लें नियम, कैंसिलेशन पर कितना पैसा कटेगा?

7
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले इसके कुछ जरूरी नियम जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस ट्रेन में दूसरी कई ट्रेनों की तरह आखिरी समय पर तत्काल टिकट बुक कराने का विकल्प नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, यहां RAC और वेटिंग लिस्ट टिकट पर भी सफर करने की अनुमति नहीं है। यानी ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपके पास कन्फर्म बर्थ होना जरूरी है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग के नियम अलग रखे हैं। यात्रियों को एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के दौरान ही टिकट बुक कराना होगा। रेलवे का मकसद यात्रियों को पहले से सफर की योजना बनाने के लिए बढ़ावा देना और सामान्य बुकिंग कोटे में ज्यादा बर्थ उपलब्ध कराना है।

Ad

टिकट बुकिंग के अलावा यात्रियों को कैंसिलेशन के नियम भी समझने चाहिए। अगर आप कन्फर्म टिकट कैंसिल कराते हैं तो ट्रेन छूटने में कितना समय बचा है, इसके आधार पर किराये का कुछ हिस्सा कट सकता है। ऐसे में टिकट बुक करने से पहले इन नियमों को जान लेना फायदेमंद रहेगा।

वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगी तत्काल टिकट की सुविधा
आमतौर पर कई ट्रेनों में यात्री तत्काल कोटे के तहत यात्रा से एक दिन पहले टिकट बुक करा सकते हैं। लेकिन वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में यह सुविधा नहीं दी गई है। यात्रियों को सामान्य एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत ही टिकट बुक कराना होगा। इसका मतलब है कि अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आपको पहले से अपना प्लान बनाना होगा।

RAC और वेटिंग टिकट पर भी नहीं कर सकेंगे सफर
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सिर्फ तत्काल टिकट ही नहीं, बल्कि RAC और वेटिंग लिस्ट टिकट की सुविधा भी नहीं है। सामान्य ट्रेनों में कई बार यात्रियों को RAC या वेटिंग टिकट मिल जाता है। इसके बाद चार्ट तैयार होने तक टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद रहती है। लेकिन वंदे भारत स्लीपर में ऐसा ऑप्शन नहीं मिलेगा। रेलवे के नियमों के मुताबिक, इस ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे।

कितने दिन पहले बुक करा सकते हैं टिकट?
वंदे भारत स्लीपर के टिकट सामान्य एडवांस रिजर्वेशन पीरियड यानी ARP के तहत बुक किए जा सकते हैं। भारतीय रेलवे की सामान्य रिजर्वेशन में फिलहाल ज्यादातर ट्रेनों के लिए 60 दिन पहले टिकट बुक करने की सुविधा है। यात्रा की तारीख को इस गिनती में शामिल नहीं किया जाता।

टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटेगा?
वंदे भारत स्लीपर का कन्फर्म टिकट बुक कराने के बाद अगर किसी वजह से यात्रा रद्द करनी पड़ती है तो कैंसिलेशन चार्ज का ध्यान रखना जरूरी है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, टिकट कैंसिल कराने का समय जितना कम होगा, रिफंड पर उतना ही ज्यादा असर पड़ेगा।

कन्फर्म टिकट कैंसिल कराने पर लागू चार्ज इस तरह हैं:

ट्रेन छूटने से 72 घंटे से ज्यादा पहले: टिकट के किराये का 25% कैंसिलेशन चार्ज कटेगा।

ट्रेन छूटने से 72 घंटे से 8 घंटे पहले तक: किराये का 50% कैंसिलेशन चार्ज लगेगा।

ट्रेन छूटने से 8 घंटे से कम समय पहले: टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here