Home देश पार्क में हिंदू कपल के साथ मारपीट, आपत्ति जताने पर युवकों ने...

पार्क में हिंदू कपल के साथ मारपीट, आपत्ति जताने पर युवकों ने डंडों से पीटा

4
0
Jeevan Ayurveda

 मुंबई

मुंबई में एक चौंकाने वाले मामले में एक कपल पर एक गुट ने हमला बोल दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब कपल पब्लिक पार्क में तस्वीरें ले रहा था। यह पार्क कुर्ला में फीनिक्स मॉल के करीब है। बताया जाता है कि हमला करने वाले 8 से 10 साल के लड़के थे। 20 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि जब यह कपल पार्क में फोटो ले रहे थे, तो इन लड़कों ने उनके ऊपर गलत टिप्पणियां की। जब लड़के और लड़की ने इसको लेकर आपत्ति जताई तो लड़कों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह सभी हाथ में डंडा लेकर उन्हें मार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कपल का पीछा भी किया। वहीं, मामले में भाजपा ने कीरीट सोमैया ने कहा है कि मार खाने वाला कपल हिंदू था और हमलावर लड़के मुस्लिम समुदाय के हैं।

Ad

हिरासत में लिए गए आरोपी
पुलिस ने इस मामले में आठ लड़कों को हिरासत में लिया है। इन सभी की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़कों का ग्रुप कपल पर डंडों से हमला बोल रहा है। इसके अलावा, सीढ़ियों पर उन्होंने कपल का पीछा भी किया। कपल द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए कपल को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

चेहरे पर घूंसा और लात
वीडियो में नजर आ रहा है कि डंडों से पीटने के अलावा, लड़कों ने पुरुष साथी के चेहरे पर घूंसा मारा। साथ ही उसे पीछे से लात भी मारी गई। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने वीडियो में नजर आ रहे कपल की पहचान हिंदू के रूप में की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। शनिवार को एक्स पर पोस्ट में सोमैया ने लिखा कि युवा हिंदू दोस्तों, मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के करीब हमला बोला। एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि पांच लड़कों के माता-पिता के पास नोटिस भेज दी गई है। साथ ही उन्होंने इलाके में जाने की भी बात कही है।

पार्क में पहुंच गया बजरंग दल
शिव सेना (यूबीटी) के नेता इंतेखाब फारुकी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। बजरंग दल के कार्यकर्ता बगीचे में पहुंच गए और इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्क के चौकीदार की कड़ी आलोचना की और सवाल उठाया कि अगर पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती तो परिसर को खुला रखने का क्या मकसद है। समूह के सदस्यों ने यह भी चेतावनी दी कि पार्क चलाने वाली बीएमसी अगर आने वाले दिनों में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर नहीं करती है, तो वे खुद ही मामला सुलझाएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here