Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0’ के पोस्टर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0’ के पोस्टर का किया विमोचन

43
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर

प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुके ‘देशी टॉक कवि सम्मेलन’ का एक बार फिर से आयोजन किया जा रहा है. ‘देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0’ के पोस्टर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विमोचन किया.

Ad

मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम के दौरान चैनल के चेयरमैन नमित जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सरकार के एक साल पूरे होने पर बधाई दी. इस मौके पर न्यूज चैनल के चेयरमैन नमित जैन के अलावा संपादकीय निदेशक मनोज सिंह बघेल, सलाहकार संपादक संदीप अखिल, स्थानीय संपादक आशीष तिवारी, राजनीतिक संपादक डॉ. वैभव शिव पाण्डेय, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, जनसंपर्क संचालक अजय अग्रवाल और प्रेस अधिकारी आलोक सिंह मौजूद रहे.

देशी टॉक कवि सम्मेलन के इस आयोजन में टाइटल स्पॉन्सर हीरा ग्रुप (eblu) हैं. साथ ही पावर्ड बाय में सिंघानिया बिल्डकॉन, शुभम के मार्ट और संभव स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स हैं. इस कार्यक्रम में डिजिटल पार्टनर डेली हंट है.

कवि सम्मेलन में शामिल होने वाले कवि
देशी टॉक कवि सम्मेलन 5.0 का आयोजन इंडोर स्टेडियम में 18 दिसंबर को किया जाएगा. कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि डॉ हरिओम पवार, हास्य व्यंग के कवि डॉ सुनील जोशी, डॉ सुरेंद्र दुबे, अनिल चौबे, श्रृंगार रस की कवियित्री अनामिका जैन, गीतकार स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार शामिल होंगे.

बता दें कि देशी टॉक कवि सम्मेलन का पांचवीं बार आयोजन किया जा रहा है. इसके पहले हुए चार आयोजन 2019, 2021, 2022, 2023-24 में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. न केवल आयोजन में शामिल होने प्रदेश से कोने-कोने से पहुंचे दर्शकों ने भी सराहा है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here