Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर 30 गायों का किया रेस्क्यू, आरोपी फरार

पुलिस ने घेराबंदी कर 30 गायों का किया रेस्क्यू, आरोपी फरार

36
0
Jeevan Ayurveda

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गायों का रेस्क्यू किया है. जिले के गुंडरदेही में बीती रात कुल 30 गायों को एक ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और गायों का सफल रेस्क्यू किया है. वहीं आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Ad

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही पुलिस को मुखबिर से गौ तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए रात करीब 3 बजे घेराबंदी की. हालांकि, वाहन चालक और उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस ने तस्करी के दौरान ले जाए जा रहे 30 गायों को बचाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here