Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन में फर्जी दस्तावेजों से लिया 26 करोड़ का ठेका,...

जल जीवन मिशन में फर्जी दस्तावेजों से लिया 26 करोड़ का ठेका, महाराष्ट्र की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

31
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर

फर्जी दस्तावेजों से जल जीवन मिशन में 26 करोड़ रुपए का ठेका लेने और वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला सामने आया है. मामले में महाराष्ट्र की कंपनी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. कंपनी ने  जल जीवन मिशन का ठेका लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे. अब महाराष्ट्र में छापेमारी की तैयारी है. उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका और वर्क ऑर्डर दिया.

Ad

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2023 में जल जीवन मिशन में 26 करोड़ से ज्यादा का टेंडर निकाला था.  इसमें सबसे ज्यादा काम बिलासपुर में होने थे. इस काम को लेने के लिए कंपनी ने अनुभव प्रमाण पत्र, शपथ पत्र समेत अन्य दस्तावेज जमा किए थे. कंपनी का दावा था कि उसे सतारा, महाराष्ट्र में काम करने का अनुभव है. इसी प्रमाण पत्रों के आधार पर कंपनी को ठेका जारी कर दिया गया. महाराष्ट्र की कंपनी विजय वी के संचालक विजय वी सांलुके ने ही इन फर्जी दस्तावेजों को जमा किया था.

पुलिस अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने इस ठेके को मंजूरी दी थी, और उन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here