Home मध्य प्रदेश देशभर में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कमाते, प्रदेश में...

देशभर में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कमाते, प्रदेश में एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666

31
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

प्रदेश में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666 है। आयकर विभाग के कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, 37 राज्यों में मप्र में 1 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाताओं की सूची में चौथा स्थान है। करोड़ रुपए से अधिक कमाने वालों में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां संख्या 1,24,800 है। सबसे पीछे लक्षद्वीप है, जहां सिर्फ एक ही करदाता इस श्रेणी में है। देशभर में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं।

Ad

करोड़पति करदाताओं की संख्या, टैक्स जागरूकता का संकेत

सीए पंकज शर्मा ने बताया, मप्र से आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करोड़पति करदाताओं की अच्छी संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेशवासी कर के प्रति जागरूक हो रहे हैं। आय के अनुसार ईमानदारी से टैक्स दे रहे हैं। व्यापार, सेवा क्षेत्र, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स के बढ़ते दायरे ने प्रदेश में उच्च आय वालों की संख्या में इजाफा किया है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को नई गति मिली है।

ये टॉप-10 राज्य

    महाराष्ट्र- 1,24,800
    उत्तर प्रदेश- 24,050
    दिल्ली- 20,500
    मध्यप्रदेश- 8,666
    तमिलनाडु- 6,288
    आंध्रप्रदेश- 5,340
    गुजरात- 3,540
    पं.बंगाल- 3,013
    कर्नाटक- 2,816

ये नीचे से पांच

    लक्षव्दीप- 1
    अ.निकोबार- 08
    मिजोरम- 13
    सिक्किम- 14
    उत्तराखंड- 24

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here