Home राजनीतिक मैं भाषा पर बात करने के योग्य नहीं, लिया यू-टर्न: कमल हसन

मैं भाषा पर बात करने के योग्य नहीं, लिया यू-टर्न: कमल हसन

69
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
एक्टर कमल हसन ने अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान भाषा को लेकर एक ऐसी बात कह दी थी, जिसपर बवाल खड़ा हो गया। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है।

कमल हसन बोले- मैं भाषा पर बात करने के योग्य नहीं
हालांकि, बुधवार को एक्टर ने कहा कि "मैं भाषा के बारे में बात करने के योग्य नहीं हूं। उन्होंने कहा कि राजनेता भाषा के बारे में बात करने के योग्य नहीं हैं, मैं भी इसमें शामिल हूं।

Ad

कर्नाटक के सीएम ने की बयान की निंदा
बता दें कि एक्टर के इस बयान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी आलोचना की। कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। सिद्दरमैया ने मक्कल निधि मैयम के संस्थापक पर पलटवार करते हुए ये बात कही है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने उनकी इस टिप्पणाी पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, अहंकार की हदें पार हो गई है, उन्होंने कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं में अभिनय करने वाले एक्टर ने तमिल भाषा के महिमामंडन में अभिनेता शिवराजकुमार को शामिल करके कन्नड़ का अपमान किया है।

बताते चलें कि फिल्म प्रमोश के दौरान कमल हसन ने कन्नड़ स्टार शिवराजकुमार पर इशारा करते हुए कहा था, ये भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं, क्योंकि आपकी भाषा हमारी भाषा (तमिल) से पैदा हुई है। आपकी भाषा तमिल से ही पैदा हुई है। उनके इस बयान पर कर्नाटक में विवाद शुरू हो गया।'

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here