Home ट्रेंडिंग इंस्‍टाग्राम चलाने वाले यूजर्स हो जाओ सावधान, वरना फोन की बैटरी हो...

इंस्‍टाग्राम चलाने वाले यूजर्स हो जाओ सावधान, वरना फोन की बैटरी हो जाएगी ख़राब

43
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो दिन-रात अपने फोन पर इंस्‍टाग्राम रील्‍स देख रहे हैं, तो एक बात पर बेहद ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको अपने एंड्रॉयड फोन पर इंस्‍टाग्राम का लेटेस्‍ट वर्जन अपडेट करना चाहिए। यह सलाह गूगल की ओर से दी गई है। ऐसा नहीं करने पर आपके फोन की बैटरी जल्‍दी ‘बोल’ जाएगी यानी बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी। रिपोर्टों के अनुसार, गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को इंस्‍टाग्राम ऐप अपडेट करने के लिए कहा है। कुछ यूजर्स ने कंप्‍लेंट दी थी कि बैकग्राउंड में नहीं चलने के बावजूद उनका इंस्‍टाग्राम ऐप बैटरी खपत कर रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्‍टाग्राम ने ऐप का अपडेट रिलीज कर दिया है।

Ad

रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार 28 मई को एक अपडेटेड ऐप रिलीज किया गया है। कहा जाता है कि इससे एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स में बैटरी जल्‍दी खत्‍म होने की प्रॉब्‍लम ठीक हो जाएगी। इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाग्राम बिल्ड 382.0.0.49.84 इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है। कहा जाता है कि बीते कई हफ्तों से लोग इंस्‍टाग्राम को लेकर कंप्‍लेंट कर रहे थे कि उनकी फोन की बैटरी ऐप की वजह से जल्‍द खत्‍म हो जा रही है।

प्रॉब्‍लम क्‍यों आई, वजह गूगल या इंस्‍टाग्राम
यह एंड्रॉयड ओएस की समस्‍या थी या इंस्‍टाग्राम ऐप के कारण ऐसा हो रहा था, वजह स्‍पष्‍ट नहीं है। गूगल और मेटा ने इस बारे में कोई स्‍पष्‍टता नहीं दी है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ यूजर्स ने इसका जवाब तलाशने की कोशिश की। जब उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम के लाइट वर्जन पर स्विच किया तो दिक्‍कत खत्‍म हो गई। ऐसे में माना जा रहा है कि ऐप इसकी वजह हो सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार, इंस्‍टाग्राम नहीं चलाने के बावजूद कई लोगों के फोन गर्म हो रहे थे। यूजर्स घबराने लगे थे। सोशल मीडिया में भी इस मामले को उठाया जा रहा था। अब ऐप का अपडेटेड वर्जन आ गया है। गूगल ने यूजर्स को सलाह दी है कि वो ऐप अपडेट कर लें। अगर आप इंस्‍टाग्राम इस्‍तेमाल नहीं करते तो घबराने वाली कोई बात नहीं है।

कौन से फोन्‍स हुए ज्‍यादा प्रभावित
गूगल की ओर से यह नहीं बताया गया है कि इंस्‍टाग्राम के बैटरी खपत करने की वजह से कौन से एंड्रॉयड वर्जन सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुए हैं या फ‍िर किन डिवाइसेज पर असर हुआ है। हालांकि कहा जाता है कि मई में जिन पिक्‍सल डिवाइसेज को अपडेट मिला था, उनमें प्रॉब्‍लम आ रही थी। अभी यह पता नहीं है कि बाकी फोन कंपनियों की डिवाइस में कोई दिक्‍कत आई या नहीं। उम्‍मीद की जा रही है कि अपडेटेड ऐप इस्‍तेमाल करने के बाद यूजर्स की दिक्‍कत दूर हो जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here