Home मध्य प्रदेश इंदौर में धार्मिक आस्था पर वार, मूर्तियाँ तोड़कर कान्ह नदी में फेंकीं;...

इंदौर में धार्मिक आस्था पर वार, मूर्तियाँ तोड़कर कान्ह नदी में फेंकीं; हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश

37
0
Jeevan Ayurveda

 इंदौर
 इंदौर में संजय सेतु के निकट मंदिर की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर कान्ह नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के विरोध के चलते अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रविवार सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, तो मूर्तियां गायब थीं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नदी में उतरकर मूर्तियां बाहर निकालीं। उल्लेखनीय है कि यहां दो दिन पहले मवेशियों के अवशेष भी मिले थे।

सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने शिवरात्रि पर शिव परिवार की स्थापना की थी। बदमाश मूर्तियों के साथ-साथ कलश, शेषनाग और त्रिशूल भी ले गए। बता दें कि नदी में जिस जगह मूर्तियां फेंकी, वहां का पानी गंदा है।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here