Home छत्तीसगढ़ कर्मचारी पिटाई प्रकरण में मंत्री टंकराम वर्मा का पलटवार, कहा- कांग्रेस कर...

कर्मचारी पिटाई प्रकरण में मंत्री टंकराम वर्मा का पलटवार, कहा- कांग्रेस कर रही राजनीति

51
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर
जगदलपुर सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले पर आज मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री वर्मा ने कहा कि मंत्री केदार कश्यप को कांग्रेस बदनाम करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस गलत मानसिकता का परिचायक है. उन्होंने मंत्री केदार कश्यप को सुलझा हुआ और गंभीर व्यक्ति बताया.

कांग्रेस को हर बात से तकलीफ : मंत्री टंकराम वर्मा
हाईकोर्ट में साय कैबिनेट में 14 मंत्रीयों की संख्या पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए याचिका लगाई है. इसे लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि संविधान और नियमों के अनुरूप ही सरकार काम कर रही है. कांग्रेस को तो हर बात से तकलीफ होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का तो स्वभाव ही विकास में रोड़ा पैदा करना है.

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here