Home ट्रेंडिंग ध्यान भटकना बंद करें! पढ़ाई में मन लगाने के 10 असरदार तरीके

ध्यान भटकना बंद करें! पढ़ाई में मन लगाने के 10 असरदार तरीके

34
0
Jeevan Ayurveda

 

परीक्षा का समय पास आते ही स्टूडेंट्स के लिए घंटों पढ़ाई करना एक मुश्किल काम बन जाता है। लंबे समय तक पढ़ाई करने के बाद भी कई बार स्टूडेंट्स खुद को थका हुआ और स्ट्रेस में महसूस करते हैं। आप अच्छे से पढ़ाई करें और एग्जाम में टॉप मार्क्स हासिल करें, इसलिए हमने आपके लिए एक्सपर्ट के द्वारा बताए टॉप 10 टिप्स जादुई उपाय को बताया गया है जिससे आप अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकें।

Ad

पढ़ाई को बनाएं आसान और असरदार
1. लक्ष्य तय करें: पढ़ने से पहले सोचें कि आज आपको कितने टॉपिक को खत्म करना है। आपको कितना सिलेबस एक निर्धारित समय में खत्म करना है।
2. टाइम-टेबल बनाएं: पढ़ने का समय पक्का करें और बीच में छोटे ब्रेक ज़रूर लें। टाइम-टेबल बनाकर रोजाना पढ़ाई करें।
3. शांत जगह ढूंढें: पढ़ाई करते समय ऐसी जगह बैठें जहां शोर न हो, और अपनी पढ़ाई की जगह डेस्क साफ रखें।
4. फोन दूर रखें: पढ़ाई करते समय अपने आप से मोबाइल को बंद करके या दूसरे कमरे में रखें। आपका ध्यान भटकाने वाली चीजों को अपने से दूर रखें।
5. छोटे ब्रेक लें: पढ़ाई करते समय आप हर 45-60 मिनट बाद 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर लें। थोड़ा टहलें या पानी पिएं।
6. पानी पिएं और हल्का खाएं: पढ़ाई करते समय स्टूडेंट्स खूब पानी पिएं और फल या नट्स खाएं। भारी खाना खाने से नींद आती है।
7. पोमोडोरो तरीका: पढ़ाई करते समय पोमोडोरो तरीका अपनाएं। 25 मिनट पढ़ो, फिर 5 मिनट का ब्रेक लो। यह तरीका दिमाग को थकाता नहीं है।
8. पढ़ाई का सामान तैयार रखें: पढ़ने करने से पहले किताबें, कॉपी, पेन सब अपने पास रख लें, ताकि बार-बार पढ़ाई करते समय आपको उठना न पड़े।
9. पूरी नींद लें: स्टूडेंट्स हर रात 7-8 घंटे सोएं। अच्छी पढ़ाई के लिए नींद पूरी होनी जरूरी है। थका हुआ दिमाग अच्छे से काम नहीं करता और आप पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
10. खुद को इनाम दें: पढ़ाई का लक्ष्य पूरा होने पर खुद को छोटा-सा तोहफा दें जैसे अपना पसंदीदा स्नैक, पसंदीदा काम करें।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here