Home मध्य प्रदेश पहाड़ों पर बर्फबारी का असर—मध्यप्रदेश में पारा लुढ़का, दिसंबर में बढ़ेगी सर्दी

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर—मध्यप्रदेश में पारा लुढ़का, दिसंबर में बढ़ेगी सर्दी

29
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 
मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। दिसंबर के पहले हफ्ते में राज्य के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। बात करे राजधानी भोपाल की तो यहां बीते दो दिनों से ही शीतलहर चल रही है। वहीं, 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। एमपी में इस बार ठंड के सख्त तेवर जनवरी के पूरे महीने देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिससे उत्तरी राज्यों में बर्फबारी होगी। अगले कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश के तापमान में और भी गिरावट होगी। दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। इस बार ठंड का तेवर जनवरी तक जारी रहेगा।

Ad

ठंड ने पकड़ी रफ्तार
प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सबसे कम तापमान छतरपुर के नौगांव में दर्ज हुआ। यहांन्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्याणपुर में 7.1 डिग्री, उमरिया-अमरकंटक में 7.6 डिग्री, रीवा में 7.8 डिग्री, भोपाल में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 8.7 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 9 डिग्री, मंडला-छिंदवाड़ा में 9.4 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री और बैतूल में 9.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं जबलपुर में 10.2 डिग्री, इंदौर में 10.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here