Home ट्रेंडिंग Home Guard भर्ती 2026 में 17 साल बाद 5020 पदों पर नियुक्ति,...

Home Guard भर्ती 2026 में 17 साल बाद 5020 पदों पर नियुक्ति, पहली बार लिखित परीक्षा का सिस्टम

23
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल
 मध्यप्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में होमगार्ड की सबसे बड़ी भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है। होमगार्ड मुख्यालय ने भर्ती से जुड़ा विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में आखिरी बार होमगार्ड की भर्ती साल 2008 में हुई थी। इसके बाद से लगातार युवाओं द्वारा भर्ती की मांग की जा रही थी। अब करीब 17 साल बाद एक बार फिर युवाओं को वर्दी पहनने का सुनहरा मौका मिलने वाला है।

Ad

भर्ती प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव

इस बार होमगार्ड भर्ती में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव प्रस्तावित किया गया है। पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन करने की तैयारी है। अब तक शारीरिक दक्षता और अन्य प्रक्रियाओं पर आधारित भर्ती होती रही है, लेकिन लिखित परीक्षा से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।

सिंहस्थ 2028 से पहले होगी भर्ती

उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले को देखते हुए यह भर्ती कराई जाएगी। इतने बड़े धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

सीएम मोहन यादव की घोषणा पर आगे बढ़ी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 दिसंबर को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। उसी के तहत अब 5020 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इंदौर-जबलपुर में मिलेगी ट्रेनिंग

चयनित अभ्यर्थियों को इंदौर और जबलपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रेनिंग देने की योजना है। यदि भर्ती संख्या अधिक होती है तो संभागीय मुख्यालयों और पुलिस पीटीआरआई में भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सकती है।

कुल मिलाकर, होमगार्ड की यह भर्ती मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर साबित होने वाली है। अब सभी की नजरें गृह विभाग की मंजूरी पर टिकी हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here