Home खेल T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज की समस्या पर कोच का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज की समस्या पर कोच का खुलासा

30
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज की टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने बताया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैसे जीत सकती है? डैरेन सैमी का कहना है कि अगर वेस्टइंडीज को तीसरा वर्ल्ड कप टाइटल जीतने का कोई भी मौका चाहिए, तो उनके बॉलर्स को बहुत मेहनत करनी होगी। सैमी ने यह कमेंट साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई T20I सीरीज के बाद किया, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कैरेबियाई टीम अफगानिस्तान से भी 3 मैचों की टी20 सीरीज हार गई थी।

वेस्टइंडीज के बॉलर्स ने टी20 सीरीज के दौरान काफी संघर्ष किया था। तीन मैचों में सिर्फ 10 विकेट उनको मिले थे। पहले दो मैचों में उन्होंने 401 रन दिए और सिर्फ चार विकेट लिए। कैरेबियाई टीम के गेंदबाजों का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस शनिवार के तीसरे मैच में आया, लेकिन इस मैच में 10 ओवर ही हुए थे। अब टीम सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरेगी, लेकिन हेड कोच ने साफ कर दिया है कि वेस्टइंडीज की टीम कितनी आगे जा सकती है? ये निर्भर उनकी गेंदबाजी पर करेगा।

Ad

कोच सैमी ने कहा, "उम्मीद है, हम ऐसा क्रिकेट खेल पाएंगे, जिससे हमें जीतने में मदद मिले। जैसा कि मैंने पहले कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे पता है कि बॉल से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन जब हम इसे करते हैं तो मुझे इसके संकेत मिल रहे हैं और आज हमने अक्सर अलग-अलग बैट्समैन के सामने अपने प्लान को लागू किया, और रवि (रामपॉल) बॉलिंग से यही कर रहे हैं, इसलिए मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं।"

2012 और 2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने जब विश्व कप जीता था, तो उस समय सैमी भी टीम का हिस्सा थे। उनका मानना है कि इस बार के वर्ल्ड कप के लिए बैटिंग यूनिट अच्छा है, लेकिन गेंदबाजी में समस्याएं हैं। सैमी ने कहा, "मैं बैटिंग के तरीके से खुश हूं। कुछ एरिया में शायद स्पिन के खिलाफ मैं उन्हें और रोटेट करते देखना चाहूंगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में, मुझे लगता है कि वे हमारे स्पिनरों के खिलाफ शायद औसतन 11, 12 रन प्रति ओवर बना रहे थे, जबकि हम उनके खिलाफ औसतन सात रन बना रहे थे, और यह कुछ ऐसा है जिसका इस्तेमाल टीमें हमारे खिलाफ करने की कोशिश करेंगी।"

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here