Home मध्य प्रदेश इंदौर पुलिस में कार्रवाई: अपराधियों से जन्मदिन पर सम्मान लेने पर हेड...

इंदौर पुलिस में कार्रवाई: अपराधियों से जन्मदिन पर सम्मान लेने पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार सस्पेंड

33
0
Jeevan Ayurveda

इंदौर
जन्मदिन पर आपराधिक तत्वों से गुलदस्ता लेने वाले प्रधान आरक्षक जीतू सरदार को जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतिक ने निलंबित कर दिया है। डीसीपी ने उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। जीतू का स्वागत करवाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया था।

थाना परदेशीपुरा में पदस्थ थे जीतू सरदार
एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक जीतू सरदार परदेशीपुरा थाना में पदस्थ था। बुधवार को उसके जन्मदिन पर कुछ लोगों ने स्वागत किया था। इसमें संयोगितागंज थाना क्षेत्र का अक्रांत बोयत, आयुष बोयत और विकास शामिल हुआ।

Ad

स्वागत करने वालों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
तीनों का आपराधिक रिकार्ड है। अक्रांत और आयुष भाई हैं और उनके पिता दीनू का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। वीडियो में आरोपित जीतू को गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए और शनिवार को जीतू को निलंबित कर जांच बैठा दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here