Home अध्यात्म गंगाजल रखने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? प्लास्टिक...

गंगाजल रखने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? प्लास्टिक की बोतल बन सकती है वास्तु दोष का कारण

44
0
Jeevan Ayurveda

 घरों में गंगाजल का होना आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से रखा गया गंगाजल वास्तु दोष  की वजह बन सकता है? वहीं, अगर इसका सही इस्तेमाल किया जाए, तो बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते हैं. आइए जानते हैं वो सीक्रेट उपाय जो आपकी जिंदगी बदल देंगे.

प्लास्टिक की बोतल में न रखें गंगाजल
गंगाजल को कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए. यह न केवल इसकी शुद्धता को प्रभावित करता है, बल्कि वास्तु के अनुसार आर्थिक नुकसान का भी संकेत है.इसे हमेशा तांबे, चांदी या पीतल के पात्र में ही रखें. साथ ही, इसे कभी भी अंधेरे या गंदे स्थान पर न छोड़ें, वरना घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है.

Ad

किस्मत चमकाने के 4  उपाय
पैसों की तंगी: शनिवार को पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. यह नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालता है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में आती हैं.  

कर्ज से मुक्ति: एक पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर घर के उत्तर-पूर्वी कोने (ईशान कोण) में रखें. इससे मानसिक तनाव कम होता है , धन लाभ के योग भी बनते हैं.

घर का क्लेश: यदि परिवार में अक्सर झगड़े होते हैं, तो हर सुबह मुख्य द्वार पर गंगाजल छिड़कें. यह बुरी नजर के लिए लक्ष्मण रेखा का काम करता है.

तरक्की में बाधा: ऑफिस या दुकान में गंगाजल रखने से काम की एकाग्रता बढ़ती है , रुके हुए बिजनेस प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू हो जाते हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जिस तरह फ्रिज या अलमारी की सही दिशा आपकी वेल्थ बढ़ाती है, वैसे ही गंगाजल के लिए ईशान कोण सबसे उत्तम है. ध्यान रहे, जिस कमरे में गंगाजल हो, वहां कभी भी मांस या मदिरा का सेवन न करें. ऐसा करना भारी वास्तु दोष पैदा करता है . यह गरीबी की वजह भी बनता है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here