Home मनोरंजन बरखा बिष्ट का एग्जिट कंफर्म, शो से खत्म हुआ वैम्प ट्रैक

बरखा बिष्ट का एग्जिट कंफर्म, शो से खत्म हुआ वैम्प ट्रैक

1
0
Jeevan Ayurveda

टेलीविजन सीरियल्स के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शांति निकेतन की शांति फिर से लौटने वाली है. नोइना अपने बुरे मकसद में कामयाब होती उससे पहले तुलसी ने उसके झूठे कैंसर का पर्दाफाश कर दिया है. नोइना का सच सामने आने के बाद शो से बरखा बिष्ट की विदाई हो जाएगी. यानि शो से एक वैम्प का किरदार खत्म कर दिया जाएगा. हो सकता है कि आने वाले समय में इसका असर शो की टीआरपी पर पड़े.

नोइना का सच आया सामने
नोइना कैंसर होने का बहाना करके मिहिर से शादी करने जा रही थी, लेकिन तुलसी ने ऐसे नहीं होने दिया. नोइना और मिहिर का गठबंधन जुड़ने से पहले ही तुलसी ने उसका सच सबके सामने ला दिया. तुलसी ने खुलासा किया कि असल में नोइना को अल्सर है, कैंसर नहीं. इस खुलासे के बाद शो से नोइना का ट्रैक खत्म हो जाएगा.

Ad

बरखा बिष्ठ ने कंफर्म किया है कि शो से उनका ट्रैक खत्म हो चुका है. अपना ट्रैक खत्म होने के बाद बरखा ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखा. उन्होंने लिखा- हमने इस शो से हिस्ट्री बनाई है और मैं सबको इतने प्यार और भरोसे के लिए काफी शुक्रिया कहती हूं. बिष्ट ने ये भी बताया कि लोग नोइना से नफरत करते-करते प्यार करने लगे थे. इससे ज्यादा कुछ और चाहिए भी नहीं था. बरखा ने टीम को धन्यवाद दिया. वो लिखती हैं कि टीम को बहुत-बहुत थैंक्यू, जो हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही. बरखा ने नोइना के रोल के लिए एकता कपूर को भी धन्यवाद कहा. वो लिखती हैं कि थैंक्यू नोइना देने के लिए और मुझ पर भरोसा करने के लिए. अभी के लिए साइन ऑफ मिलते हैं फिर कभी.

बरखा का एग्जिट कंफर्म होते ही दर्शकों ने उनके स्ट्रॉन्ग रोल की तारीफ की, कहा कि किरदार भले ही नफरत का पात्र था, लेकिन परफॉर्मेंस कमाल की थी. एक यूजर ने लिखा, नोइना से नफरत कितनी भी हो, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते. क्या कमाल का कैरेक्टर प्ले किया. शो में तुम्हारी कमी खलेगी.

ये भी देखना होगा कि नोइना का कैरेक्टर खत्म होने के बाद शो की टीआरपी पर कितना फर्क पड़ता है. क्योंकि अब तक नोइना और मिहिर की शादी की ट्रैक की वजह दर्शक शो से जुड़े हुए दिख रहे थे. दूसरी बात ये भी है कि शो में जब तक विलेन परेशानियां ना खड़ी करे, तब उसे देखने में भी मजा नहीं आता. कहना गलत नहीं होगा कि नोइना का कैरेक्टर जाते-जाते शो का चार्म ले गया.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here