Home बिज़नेस शेयर बाजार में रॉकेट की तरह तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक बढ़ा, निफ्टी...

शेयर बाजार में रॉकेट की तरह तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक बढ़ा, निफ्टी ने 24250 का आंकड़ा पार किया

27
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार की छुट्टी के बाद आज 15 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 78206 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 407 अंक उछलकर 24250 पर ट्रेड कर रहा है. आज सभी सेक्टोरल इंडक्स में तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, आई़़टी में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। 

Ad

निफ्टी टॉप गेनर्स में आज इंडिगो, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं. इनके शेयर्स 4-3 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, निफ्टी टॉप लूजर्स में डॉ रेड्डी, ONGC और कोल इंडिया शामिल हैं. डॉ रेड्डी के शेयर्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. आज शेयर बाजार में किन-किन वजहों से तेजी आई है, ये बताते हैं। 

यूएस और ईरान के बीच बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो दिनों में पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच बातचीत फिर से शुरू हो सकती है, जो पिछले हफ्ते रुक गई थी. इससे बाजार में यह संकेत मिला है कि तनाव कम हो सकता है। 

क्रूड की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है क्योंकि पाकिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत फिर से शुरू हो सकती है. ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इससे ब्रेंट क्रूड के दाम नीचे आए हैं और बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि ईरान से जुड़ा तनाव कम होगा, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता घटेगी और बाजार को राहत मिलेगी। 

रुपया में मजबूती
आज 21 पैसे मजबूती के साथ भारतीय रुपया खुला है. भारतीय रुपया 93.38 प्रति डॉलर के मुकाबले 93.17 प्रति डॉलर पर खुला है. इससे भी शेयर बाजार को मजबूती मिली है। 

ग्लोबल मार्केट में तेजी
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. यूएस मार्केट की बात करें तो Dow Jones 0.66 फीसदी के साथ 48535 पर बंज हुआ. Nasdaq में 1.96 फीसदी की बढ़त और S&P में 1.18 फीसदी की तेजी देखने को मिली। 

एशियाई बाजारों की बात करें तो Hang Seng इंडेक्स में 1.26 फीसदी की तेजी, निक्कई में 0.46%, Taiwan इंडेक्स में 2 फीसदी, कोप्सी में 2.86 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स में 0,45 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here