Home मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा में आग से मचा हड़कंप, बरसों का रिकॉर्ड राख—कारणों पर सस्पेंस

छिंदवाड़ा में आग से मचा हड़कंप, बरसों का रिकॉर्ड राख—कारणों पर सस्पेंस

2
0
Jeevan Ayurveda

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले के पुलिस महकमे से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण और बरसों पुराने दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

Ad

रिकॉर्ड रूम से उठा धुआं और अफरा-तफरी

रविवार की दोपहर जब पुलिस लाइन में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस बल ने बिना देर किए आग बुझाने के संसाधनों का उपयोग शुरू किया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here