Home ट्रेंडिंग रेलवे में सीधे चयन, 1644 भर्तियों में 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका

रेलवे में सीधे चयन, 1644 भर्तियों में 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका

3
0
Jeevan Ayurveda

  नई दिल्ली
भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास बेहद खास मौका है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने साल 2026-2027 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस की पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1644 पदों पर चयन होगा जिसके लिए किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके माध्यम से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक, स्टेनो समेत कई पदों पर भर्ती होगी। 

क्या है पद पर आवेदन की योग्यता? 
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होगी. पहले तो उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान ने 10वीं पास करना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी है. 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है. पद के लिए एज लीमिट भी निर्धारित की गई है. इस पद पर आवेदन करने की न्यूनतम एज 15 साल और अधिकतम एज 24 साल है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जीएगी। 

Ad

बिना परीक्षा होगा चयन
इस परीक्षा में भर्ती के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए 10वीं के नंबर और ITI को नंबरों को बराबर महत्व दिया जाएगा. दोनों के औसत प्रतिशत के आधार पर इसे तैयार किया जाएगा. इसके आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

ध्यान रखें ये तारीखें 
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुका है जो 4 जून को बंद हो जाएगी। 

ऐसे करें आवेदन 

    आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं. 
    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें. 
    इसके बाद से जॉब से जुड़ी लिंक पर जाएं और अप्लाई पर क्लिक करें. 
    मांगी गई सारी जानकारी सबमिट करें और इसके बाद फॉर्म भी सबमिट कर दें. 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here