Home मध्य प्रदेश जांच में स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

जांच में स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

3
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

भीषण गर्मी के चलते आइसक्रीम की मांग बढ़ने के साथ-साथ मिलावट की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए कसाटा स्लाइस, पिस्ता टब सहित अन्य आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद मिलावट का खुलासा हो सकेगा।
विभिन्न प्रतिष्ठानों से नामी ब्रांड्स के नमूने जब्त

Ad

जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के दो दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को संभागीय उड़नदस्ता (भोपाल-नर्मदापुरम संभाग) की टीम ने शहर के प्रमुख होलसेलर्स, रिटेलर्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से नामी ब्रांड्स की आइसक्रीम के नमूने जब्त किए हैं।

इन जगहों पर टीम ने दी दबिश

जिनमें जेके रोड, मिनाल रेसीडेंसी स्थित महाकाल इंटरप्राइजेज से हैट्सन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड (तमिलनाडु) द्वारा निर्मित "फ्लेवर्ड आइसक्रीम कसाटा स्लाइस" और "फ्लेवर्ड आइसक्रीम पिस्ता टब" के नमूने लिए हैं। जबकि कटारा हिल्स स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से मशहूर "अमूल आइसक्रीम", लहारपुर सनी इंटरप्राइजेज से "क्वालिटी वाल्स" की आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here