Home खेल अमेरिका की गर्मी में 39 दिन चलेगा फुटबॉल का सबसे बड़ा महासंग्राम

अमेरिका की गर्मी में 39 दिन चलेगा फुटबॉल का सबसे बड़ा महासंग्राम

2
0
Jeevan Ayurveda

 नई दिल्ली
 48 देश, 1248 खिलाड़ी और लक्ष्य एक फीफा विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी। वो ट्रॉफी जो आज तक सिर्फ आठ देश जीत पाए हैं। अमेरिका की उष्णकटिबंधीय जलवायु में जहां औसत तापमान 32 डिग्री रहेगा, वहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने खेल से तापमान को और बढ़ाने के लिए जी जान लगा देंगे। अगले 39 दिन तक दुनिया फुटबॉल के मैदान पर सिमट जाएगी।

गुरुवार रात मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत के साथ शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का अंत 19 जुलाई को न्यूजर्सी में फाइनल के साथ होगा। अब तक के सबसे बड़े और भ‍व्य फुटबॉल विश्व कप में सभी की नजरें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेंटीना के लियोन मेसी, फ्रांस के काइलियन एमबापे और ब्राजील के नेमार पर सभी की नजरें होंगी।

Ad

रोनाल्डो के लिए विश्व कप जीतने का ये छठा प्रयास होगा। नेमार की झोली में भी ये बहुमूल्य ट्रॉफी नहीं है। तो वहीं मेसी और एमबापे चाहेंगे कि वो इसे दूसरी बार अपने नाम कर लें, लेकिन ये आसान नहीं होने वाला। मौजूदा विश्व कप में शामिल किसी भी खिलाड़ी ने ऐसे गरम मौसम में फुटबॉल विश्व कप नहीं खेला।

इससे पहले सिर्फ एक बार इतनी गर्मी में फीफा विश्व कप खेला गया था। वो साल था 1994 और मेजबान, यही अमेरिका। उस विश्व कप को याद करने वाले आज भी गर्मी से बेचैन हो जाते हैं। उस बार के चैंपियन ब्राजील के सामने एक बार फिर से मौका होगा कि वो दुनिया को सांबा के मोहपाश में बांध लें।

शकीरा और बर्ना बाय देंगे रंगारंग प्रस्तुति
उद्घाटन मुकाबले से 90 मिनट पहले रंगारंग समारोह होगा, जिसमें शकीरा, बर्ना बाय, जे बैल्विन, टायला, माना, अलेहांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा जैसे दिग्गज सितारे प्रस्तुति देंगे।
नंबर गेम

104 मैच खेले जाएंगे इस बार विश्व कप में जो सबसे ज्यादा हैं, पहले 64 मैच होते थे
3 अलग अलग विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाला मेक्सिको का एज्टेका पहला स्टेडियम बनेगा
17 वर्षीय मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा सबसे युवा खिलाड़ी होंगे
जबकि स्काटलैंड के गोलकीपर क्रेग गार्डन सबसे उम्रदराज
357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी किसी न किसी विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं
891 खिलाड़ी पहली बार फीफा विश्व कप का अनुभव करेंगे

पहली बार खेलेंगे ये देश
कैप वेर्डे, कुराकाओ, जार्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार फीफा विश्व कप में खेलेंगे

अब तक के विजेता
    ब्राजील : 1958, 1962, 1970, 1994, 2002
    जर्मनी : 1954, 1974, 1990, 2014
    इटली : 1934, 1938, 1982, 2006
    अर्जेंटीना : 1978, 1986, 2022
    उरुग्वे : 1930, 1950
    फ्रांस : 1998, 2018
    इंग्लैंड : 1966
    स्पेन : 2010

फीफा विश्व कप के मैच
मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका

स्थान : मेक्सिको सिटी
समय : 12:30 एएम
दक्षिण कोरिया बनाम चेकिया

स्थान : गुअलदहारा
समय : 7:30 एएम
प्रसारण : युनाइट8 1 व 2 स्पोर्ट्स, जी5

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here