Home ट्रेंडिंग यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल 2026: आसान पेपर के बाद संभावित कटऑफ कितनी जा...

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल 2026: आसान पेपर के बाद संभावित कटऑफ कितनी जा सकती है?

2
0
Jeevan Ayurveda

 यूपी पुलिस में 32 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर समेत विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है। जिन लाखों कैंडिडेट्स ने 8, 9 और 10 जून को रिटन एग्जाम दिया है, वे अब इसकी कटऑफ को लेकर टेंशन में हैं। पेपर का लेवल पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती से भी आसान बताया जा रहा है, ऐसे में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल महिला-पुरुष कैटेगिरी वाइज कटऑफ कितनी जा सकती है फिजिकल के लिए इसका अंदाजा होना जरूरी है। इस खबर में आप .यह चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर-की 2026
यूपी पुलिस की इस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल, जेल वॉर्डर, विशेष सुरक्षा बल, घुड़सवार और अन्य पदों को मिलाकर 32679 पद भरे जाएंगे। रिटन एग्जाम होने के बाद अब जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा शिफ्ट वाइज प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। जिसके जरिए आप अपना संभावित स्कोर का अनुमान पहले से लगा सकते हैं। हालांकि अब तक आपने अपनी तरफ से भी यह चेक कर लिया होगा कि आपने कितने प्रश्न सही जा सकते हैं।

Ad

पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं थी, तो अंक कटने का भी कोई डर नहीं है। हालांकि रिजल्ट में जो स्कोर आता है, उसमें नॉर्मलाइजेशन लागू होता है। इसके बाद नंबर घटने-बढ़ने के चांस होते हैं। लेकिन फिर भी यहां संभावित कटऑफ देखकर भर्ती के अगले चरण में फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

'संस्कृति आईएएस' में यूपी पुलिस की तैयारी कराने वाले HOD टीचर वैभव कौशिक का कहना है कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सभी शिफ्टों का पेपर लेवल इजी टू मॉडरेट रहा है। ऐसे में जनरल पुरुष की कटऑफ 190 से 200 तक और महिला जनरल कैटिगिरी की कटऑफ 185-195 तक जा सकती है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल शिफ्ट वाइज विश्लेषण के अनुसार पेपर का लेवल आसान से मध्यम रहा है। अधिकांश अभ्यर्थियों ने हिंदी, रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी को आसान बताया, जबकि जीके, करंट अफेयर्स में कुछ प्रश्न अच्छे लेवल थे।

UP Police Constable Physical Test 2026: अगले चरण में फिजिकल टेस्ट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण फिजिकल टेस्ट है। जो कैंडिडेट्स रिटन एग्जाम में अच्छा स्कोर करेंगे और कटऑफ क्वालिफाई कर लेंगे उन्हें अगले चरण में फिजिकल टेस्ट के लिए शामिल होना होगा। इसमें कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, हाइट, चेस्ट और वजन का मापन किया जाएगा। इसके बाद दौड़ में सफल होने वाले कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट आदि किया जाएगा। अगर आपका संभावित स्कोर अच्छा आ रहा है तो आप फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here