Home छत्तीसगढ़ बस्तर के ग्रामीणों को बड़ी राहत, मोबाइल टॉवर लगते ही नेटवर्क समस्या...

बस्तर के ग्रामीणों को बड़ी राहत, मोबाइल टॉवर लगते ही नेटवर्क समस्या हुई दूर

2
0
Jeevan Ayurveda

बीजापुर.

जिले के उसूर ब्लॉक के पुसबाका और भैरमगढ़ ब्लॉक के मंडेम गांव अब डिजिटल दुनिया से जुड़ गए हैं. दोनों वनांचल क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क टॉवर शुरू होने से वर्षों पुरानी संचार समस्या दूर होने लगी है. ग्रामीणों को अब नेटवर्क के लिए पहाड़ियों और पेड़ों पर चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी.

Ad

इंटरनेट सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी. किसानों को मौसम, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सकेगी. युवा अब रोजगार संबंधी पोर्टलों तक आसानी से पहुंच पाएंगे. डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई भुगतान से गांवों में लेन-देन भी आसान होगा. सरकारी ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल दस्तावेजों तक पहुंच पहले से बेहतर होगी. टेलीमेडिसिन के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का रास्ता भी खुलेगा.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा का विस्तार विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टॉवर ने गांव को देश-दुनिया से जोड़ने का काम किया है. अब उम्मीद है कि डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ विकास की रफ्तार भी तेज होगी.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here