Home देश दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; तापमान 7...

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; तापमान 7 डिग्री गिरा, गुरुग्राम में रेड अलर्ट

2
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

दिल्ली में अगस्त के पहले हफ्ते में हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. दिल्ली में 2011 के बाद अगस्त के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. दिल्ली में आईटीओ, प्रगति मैदान, छतरपुर, पुष्प विहार, सफदरजंग समेत सभी बड़े मौसम केंद्रों में जोरदार बारिश शुक्रवार रात दर्ज की गई. अगस्त महीने के पहले सात दिनों में दिल्ली में 127 मिमी बारिश हुई. शुक्रवार रात तक दिल्ली में लगातार बारिश होती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में शुक्रवार को 15 सालों में अगस्त के पहले हफ़्ते में सबसे ज्यादा बारिश हुई. दिल्ली में तापमान में 7 डिग्री तक कमी आई है. IMD ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. दिल्ली के कई मौसम केंद्रों ने दिन भर में 100 mm से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की. जबकि गुरुग्राम में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है. कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया गया है। 

Ad

दिल्ली में इतनी बारिश की वजह क्या
दिल्ली में भारी बारिश के पीछे सक्रिय मॉनसून ट्रफ का असर रहा है. यह ट्रफ दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य इलाकों से गुजरते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है. IMD मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को दिल्ली में बारिश कम होने की उम्मीद है. अगले दो दिनों में शहर में हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाये रहने और दिन भर भारी बारिश का अनुमान लगाया था. इसमें मध्यम से भारी बारिश की संभावना थी. बारिश का यह दौर 10 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है.पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली के ज्यादातर मुख्य मौसम केंद्रों पर अगस्त की बारिश सामान्य से काफी ज्यादा हो गई है। 

कहां कितनी बारिश हुई
मयूर विहार में रात 10.30 बजे तक 64 मिमील, पूसा में 67.5 मिमी, जफरपुर में 16, नारायणा में 64.5 मिमी, जनकपुरी में 72 मिमी, प्रगति मैदान में 55.7 मिमी, नजफगढ़ में 43, पीतमपुरा में 56 और पुष्प विहार में 150.5 मिमी, जरोदा कलान में 70 और छतरपुर में 134 मिमी बारिश हुई.मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश की वजह सक्रिय मॉनसून ट्रफ़ और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर था। 

    सफदरजंग में 7 अगस्त तक सामान्य 56.9 मिमी की जगह 89.7 मिमी बारिश, जो सामान्य से 58 फीसदी ज्यादा 
    लोधी रोड पर 56.9 मिमी के मुकाबले 111.7 मिमी बारिश रही जो सामान्य से 96 प्रतिशत ज्यादा है.
    रिज में सामान्य 51.9 मिमी के मुकाबले 94.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 82 फीसदी ज्यादा है
    आयानगर में 37.1 मिमी के मुकाबले 124.3 मिमी बारिश, सामान्य से 235 प्रतिशत ज्यादा
    पालम में बारिश सामान्य से कम रही. सामान्य 53.8 मिमी की जगह 50.8 मिमी बारिश 

तापमान सात डिग्री तक गिरा
अगस्त में तेज बारिश वाले दिनों की संख्या भी ज्यादा रही है. लगातार बारिश से दिल्ली-NCR में तापमान 7 डिग्री तक नीचे आ गया. अधिकतम तापमान 26.7 से 27.5 डिग्री के बीच रहा, जो 7.3 डिग्री तक कम है. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है. आयानगर सबसे कम तापमान 26.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे था.सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे था. पालम में 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here