Home मध्य प्रदेश राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, उफनते नाले में कार बहने से 6 की...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, उफनते नाले में कार बहने से 6 की मौत; लापता लोगों की तलाश जारी

3
0
Jeevan Ayurveda

 राजगढ़
 देवास जिले के सतवास के 11 लोग ओमनी कार में सवार होकर पड़ाना के पास झिरी नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव के कारण उनकी गाड़ी बह गई। कार में 3 पुरुष, 4 महिलाओं और 4 बच्चों समेत कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से दो तीन को बचा लिया गया था और 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन पुरुष, दो महिला और तीन साल का बच्चा शामिल है। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इनमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे थे।

Ad

पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने गफलत में पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो नाले में बह गई। दो लोग तैरकर पानी से निकल आए। बाकी गाड़ी में ही फंसे रह गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसमें कोई नहीं मिला है। नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

रोकने के बाद भी ड्राइवर ने पानी में बढ़ाई कार
प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने बताया कि पुल पर पानी भरा था। हमने कार ड्राइवर को रोका। उसे कहा कि आगे घुटने तक पानी भरा है। गाड़ी मत निकालो, लेकिन वह नहीं माना। रोड पर रेलिंग नहीं होने की वजह से गाड़ी नाले में जा गिरी।

हादसे से बच निकले दोनों लोग डरे हुए हैं। वे बोल तक नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें मरने वालों के बारे में जानकारी नहीं दी है। टीआई राहुल रघुवंशी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद परिजन से संपर्क किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here