Home देश दिल्ली की तीसरी रिंग रोड से बदलेगी NCR की तस्वीर, KMP और...

दिल्ली की तीसरी रिंग रोड से बदलेगी NCR की तस्वीर, KMP और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नया कॉरिडोर

33
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

दिल्ली की तीसरी रिंग रोड यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) के 6 लेन के एक्सप्रेसवे का विस्तार कर इसे पड़ोसी राज्यों से कनेक्टिविटी दी जाएगी. इससे पूरे एनसीआर की तस्वीर बदलेगी. इसे दो बड़े एक्सप्रेसवे के साथ हरियाणा के अंदरूनी इलाकों से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनेगी.रिंग रोड को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जा रहा है. इससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को दिल्ली, द्वारका और आईजीआई एयरपोर्ट से सीधा सुपरफास्ट रूट मिलेगा.रिंग रोड बवाना-सोनीपत और नजफगढ़-बहादुरगढ़ लिंक के जरिये हरियाणा के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों से भी जोड़ा जा रहा है। 

Ad

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) का लिंक रूट
उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से हरियाणा के सोनीपत तक 4 लेन लिंक रोड का काम पूरा होने वाला है. ये एनएच-44 के समानांतर एक सफर का नया विकल्प बनेगा. नजफगढ़ से बहादुरगढ़ तक 7.3 किमी का लिंक भी बन रहा है.नजफगढ़, झारोदा कलां से निकलकर सीधे बहादुरगढ़ बाईपास की लिंक रोड भी बन रही है.इससे झज्जर और रोहतक के ट्रैफिक को राहत मिलेगी.नेशनल हाईवे NH-344M के तौर पर दिल्ली NCR की ये अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मास्टर प्लान के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसका निर्माण किया है। 

IGI एयरपोर्ट टनल और द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
दिल्ली थर्ड रिंग रोड करीब 75-76 किलोमीटर लंबा 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है. यह अलीपुर में एनएच-44 से प्रारंभ होकर रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर के पास एनएच-48 के दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे तक जाता है. रिंग रोड को द्वारका एक्सप्रेसवे के जरिये सीधे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और निर्माणाधीन टर्मिनल 4 से जोड़ने के लिए एक विशेष अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क का काम पूरा किया गया है. द्वारका सेक्टर 25 में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि के आसपास ट्रैफिक के लिए लूप और एप्रोच रोड से भी ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी लिंक
रिंग रोड के महिपालपुर शिव मूर्ति वाले छोर को आगे डीएनडी फ्लाईवे-आश्रम एक्सप्रेसवे लिंक और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (सोहना) से लिंक के लिए फ्लाईओवर और एलिवेटेड रैंप बनाया जा रहा है. इससे दिल्ली में बिना एंट्री गाजियाबाद, नोएडा का ट्रैफिक सीधे रिंग रोड के जरिये जयपुर और मुंबई वाले हाईवे में जा सकेगा। 

नरेला-कुंडली का केएमपी एक्सप्रेसवे लिंक 
NHAI रिंग रोड के उत्तरी छोर (अलीपुर, नरेला) को सीधे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लॉजिस्टिक्स हब से कनेक्टिविटी के लिए फीडर रोड प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। 

रिंग रोड से ट्रैफिक में काफी कमी
सोनीपत, अलीपुर से आईजीआई एयरपोर्ट तक आउटर रिंग रोड के ट्रैफिक से गुजरने में 2 से ढाई घंटे लेती थी. अब ये घटकर सिर्फ 30 मिनट रह गया है. दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड से चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से जयपुर, गुरुग्राम या एयरपोर्ट जाने वाले व्यावसायिक और निजी वाहनों को अब दिल्ली नहीं आना पड़ता. आईजीआई एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और गुरुग्राम का सफर आसान हो गया है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here