Home मध्य प्रदेश खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई

4
0
Jeevan Ayurveda

शहडोल
शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में  घी एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग से अमित  एवं डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए जा रहे हैं।

अभियान के तहत पैक्ड घी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी स्थित प्रमोद किराना से डालडा काऊ घी का नमूना लिया गया। जयसिंहनगर में हर्ष ट्रेडर्स का निरीक्षण कर तुषार प्योर काऊ घी का नमूना लिया गया तथा 4,200 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया। इसी प्रकार शहडोल स्थित अजय किराना से गोवर्धन प्योर काऊ घी का नमूना लेकर 6,020 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया।

Ad

ब्यौहारी में महालक्ष्मी स्वीट्स, शिवालय रेस्टोरेंट, नॉर्थ फूड्स, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स एवं संदीप ट्रेडिंग का निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों से नमकीन, काली मिर्च, इलायची, खोवा एवं पनीर के नमूने जांच हेतु लिए गए।

इसी क्रम में शहडोल के महादेव फूड्स एंड जूस सेंटर, कलकत्ता डेयरी, गोपाल डेयरी, सागर डेयरी एवं अनिल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। यहां से ब्रेड, पनीर, खोवा, पेड़ा, भैंस का दूध, सौंफ, अजवाइन एवं जीरा के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here