Home मनोरंजन पान मसाला विज्ञापन पर मुकेश खन्ना ने शाहरुख, अजय और टाइगर को...

पान मसाला विज्ञापन पर मुकेश खन्ना ने शाहरुख, अजय और टाइगर को लगाई फटकार

3
0
Jeevan Ayurveda

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची का विज्ञापन करने के सिलसिले में बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'कारण बताओ नोटिस' भेजा है. नोटिस में स्टार्स से जवाब मांगा गया है. पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करने पर अब एक्टर मुकेश खन्ना ने इन तीनों स्टार्स को फटकार लगाई है. मुकेश खन्ना ने शाहरुख, अजय और टाइगर से पब्लिकली माफी मांगने की भी मांग की है.

क्या बोले मुकेश खन्ना?
मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ को खरी-खोटी सुनाई है. मुकेश खन्ना बोले- सरकार की तरफ से…FDA की तरफ से तीन बड़े कलाकारों को जो मार्केट में केसरिया आदाब करके घूम रहे थे, उनके खिलाफ उन्हें नोटिस भेजा है. मुझे खुशी होती है कभी-कभी कि मेरी बातों का सरकार संज्ञान तो लेती है. लेकिन ये भी है कि कभी-कभी थोड़ी लेट लेती है, थोड़ा टाइम लेती है.

Ad

'मैंने स्कूल के बच्चों के किताबों के बोझ को लेकर कहा था, काफी समय बाद उसपर संज्ञान लिया गया. मैंने वंदे मातरम को नेशनल एंथम बनाने को कहा था और उसकी मुहीम शुरू हो गई है. मैं यह काफी वक्त से कहा रहा हूं कि जो बड़े-बड़े कलाकार खुद को काफी अच्छा समझते हैं. वो लोगों को गलत जिंदगी जीने की राह दिखा रहे हैं, जो केसरिया आदाब करते हैं. मैंने कई बार कहा था कि आप कर क्या रहे हैं. आपके पास करने को बहुत कुछ है फिर ये क्या कर रहे हैं.'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- भले ही वो इसे इलायची का एड कहते हैं, लेकिन इनडायरेक्टली आप उसी ब्रांड को प्रमोट कर रहे हैं. मार्केट में जो गुटखा महाराष्ट्र में बैन है. इसपर मुझे ये हैरानी है कि सरकार ने इन लोगों पर एक्शन लेने में इतनी देर क्यों लगा दी. मुझे खुशी है कि इस बार FDA की तरफ से स्ट्रिक्ट नोटिस भेजा गया है और पूछा गया है कि ये क्यों किया आपने और इस एड को बंद करके इसकी सारी सामग्री हटाने के लिए कहा गया है.

मुकेश खन्ना ने की माफी की मांग
'मैं तो ये कहूंगा कि इन एक्टर्स को आगे बढ़कर पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए और बोलना चाहिए कि हमने गलत एड किया है. इन्होंने गलत मैसेज दिया है, तो अब इनका फर्ज बनता है कि अब सही मैसेज दें कि ये खाने की चीज नहीं है. '

अपने लंबे वीडियो के कैप्शन में मुकेश खन्ना ने लिखा- केसरिया आदाब के लिए नहीं होता. शौर्य, साहस, पराक्रम के लिए होता है. शर्म आती है ये देखकर, जब कोई आदाब करता है और इशारों से कहता है गुटखा खाओ और शर्म की इंतेहा तब हो जाती है, जब वो कोई जनता का मनपसंद कलाकार होता है.

'समझ नहीं आता वो ये भद्दा आदाब क्यों करता है?  जबकि उसके पास सब कुछ है. वो यूथ को सुधार सकता है, तो बिगाड़ने की एड क्यों लेता है. शुक्र है देर से ही पर FDA जागा, नोटिस भेजी गई कि तुम लोग ऐसा क्यों कर रहे हो?  जवाब का दुनिया को इंतजार है और मुझे भी. क्या आपको है?'

मुकेश खन्ना के वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. वैसे आपकी क्या राय है?
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here