Home ट्रेंडिंग अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई वाले प्रोफेशन, जानकर चौंक जाएंगे आप

अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई वाले प्रोफेशन, जानकर चौंक जाएंगे आप

3
0
Jeevan Ayurveda

भारत से बड़ी संख्या में लोग बेहतर नौकरी, ज्यादा कमाई और अच्छे जीवन की उम्मीद में अमेरिका जाते हैं. वहां भारतीय डॉक्टर, इंजीनियर, IT प्रोफेशनल, नर्स और कई दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अमेरिका में आखिर किस प्रोफेशन के लोगों की कमाई सबसे ज्यादा होती है? क्या केवल डॉक्टर और इंजीनियर ही सबसे ज्यादा कमाते हैं या कुछ ऐसे पेशे भी हैं जिनकी कमाई सुनकर आप हैरान रह जाएंगे? इसी सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर Sarika in America चैनल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इससे जुड़ी जानकारी दी गई है. अमेरिकी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भी सबसे ज्यादा कमाई वाली नौकरियों में मेडिकल प्रोफेशन का दबदबा है, जबकि हेल्थकेयर के बाहर एयरलाइन पायलट और CEO जैसे पेशे भी ऊंची कमाई वाले हैं.

वीडियो में क्या?
वीडियो की शुरुआत ही एक ऐसे सवाल के साथ होती है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. अमेरिका में कौन से प्रोफेशन में सबसे ज्यादा कमाई होती है? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि अमेरिका में डॉक्टर और डेंटिस्ट सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्रोफेशन में शामिल हैं. वीडियो में उन्होंने आगे बताया कि डेंटिस्ट के पास DDS या DMD की डिग्री होती है और जो लोग अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं, उनकी इनकम बहुत हाई होती है. कई फिजिशियन और स्पेशलिस्ट के पास जब थोड़ा सा एक्सपीरियंस हो जाता है, तो वह लगभग साल के 5 लाख या 6 लाख डॉलर यानी 5 से 6 करोड़ रुपये तक कमाते हैं.

Ad

थोड़े और एक्सपीरियंस के बाद बढ़ती है सैलरी
वहीं, उनके पास अगर थोड़ा और एक्सपीरियंस बढ़ जाता है, तो उनकी कमाई और ज्यादा हो जाती है. हालांकि, उन्होंने वीडियो में आगे बताया कि ये कमाई उनके स्पेशलाइजेशन, एक्सपीरियंस और लोकेशन पर निर्भर करता है.

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?
अमेरिकी सरकार के Bureau of Labor Statistics (BLS) के ताजा May 2025 वेज डेटा से भी पता चलता है कि सबसे ज्यादा कमाई वाले प्रोफेशन में इनका नाम शामिल है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here