Home खेल ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, मार्श-हेड लौटे तो लाबुशेन बाहर; 15 सितंबर...

ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, मार्श-हेड लौटे तो लाबुशेन बाहर; 15 सितंबर से शुरू होगा वनडे दौरा

3
0
Jeevan Ayurveda

सिडनी
 एक सितंबर (भाषा) कप्तान मिशेल मार्श और उनके साथी सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड को इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है।

मार्श और हेड इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और बांग्लादेश में वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

Ad

ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाला यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे विश्व कप खेला जाएगा।

तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की जोड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज में नहीं खेल पाएगी और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल होगी।

युवा खिलाड़ी जोएल डेविस और ओली पीक ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बनाए रखी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज डरबन (24 सितंबर), जोहान्सबर्ग (27 सितंबर) और पोटचेफस्ट्रूम (30 सितंबर) में खेली जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, ‘‘यह छह मैचों की श्रृंखला अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है। इसलिए मिच (मार्श), ट्रैविस और जोश (हेज़लवुड) का वापसी करना बहुत अच्छा है।’’

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिशेल मार्श, पैट कमिंस (केवल दक्षिण अफ्रीका के लिए), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिशेल स्टार्क (केवल दक्षिण अफ्रीका के लिए), एडम ज़म्पा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here