Home खेल श्री चरणी का शानदार प्रदर्शन जारी, 43 विकेट के साथ साल में...

श्री चरणी का शानदार प्रदर्शन जारी, 43 विकेट के साथ साल में सबसे ज्यादा विकेट की रेस में शामिल

2
0
Jeevan Ayurveda

निशिन (जापान)
एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 8 विकेट की जीत के साथ शुरुआत की। इस मैच में स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। पिछले मैच में भी उन्होंने 4 विकेट लिए थे। वह चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हुई हैं, जिन्होंने लगातार 2 मुकाबलों में 4 विकेट हासिल किए हैं। श्री चरणी ने इस मैच में शुरुआत बेहद साधारण की थी, लेकिन अगले 3 ओवरों में उन्होंने सब पलट दिया।

कैसा रहा श्री चरणी का प्रदर्शन?
श्री चरणी ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की और 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, लेकिन आपको हैरानी तब होगी, जब आपको पता चले कि उनके पहले ओवर में ही 9 रन बन गए थे। इसके बाद अगले 3 ओवर में उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। 2 मेडन ओवर फेंके और 4 विकेट भी हासिल किए। भारतीय क्रिकेट में बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है, लेकिन श्री चरणी का रिकॉर्ड उनसे भी बेहतर दिख रहा है। वह टी20 में सबसे कम मैच में 50 टी20 विकेट हासिल करने वाली भारतीय गेंदबाज हैं।

Ad

जून से आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन
श्री चरणी जून के महीने से आईसीसी विमेंस टी20 रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं। अपने हालिया प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टॉप पर अपनी बढ़त और मजबूत की है। दीप्ति शर्मा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनके और श्री चरणी के बीच 50 रेटिंग् प्वाइंट का अंतर हैं। श्री चरणी भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में 800 या उससे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल किए हैं। उनके पास सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाली गेंदबाज बनने का भी मौका है।

एक साल में सबसे ज्यादा विकेट
श्री चरणी इस साल भारत के लिए टी20 में 43 विकेट ले चुकी हैं। वह एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गई हैं। इस मामले में थाईलैंड की थिपाचा पुथावॉन्ग टॉप पर हैं। उन्होंने 2025 में 56 विकेट निकाले थे। वहीं, 2024 में रवांडा के लिए 50 विकेट लेने वाली हेनिरट इशिम्वे दूसरे स्थान पर हैं। श्री चरणी इस साल 43 और रवांडा की मैरी भी 43 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चरणी ने इस साल 43 विकेट लिए हैं। वहीं, मैरी ने 2024 में ऐसा किया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here